लाइव न्यूज़ :

केरल में सोमवार से फिर से खुलेंगे कॉलेज

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:49 IST

Open in App

कोच्चि, तीन अक्टूबर कोविड-19 महामारी के कारण डेढ़ साल से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद केरल में कॉलेज और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थान सोमवार से शर्तों का पालन करते हुए फिर से खुलेंगे।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा था कि संस्थानों को इस शर्त के साथ खोलने की अनुमति दी जाएगी कि अंतिम वर्ष के सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को टीके की कम से कम पहली खुराक मिल गई हो।

राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कॉलेजों में आने के लिए छात्रों का स्वागत किया। मंत्री ने कोट्टायम के पाला में प्रेम प्रसंग मामले में एक लड़के द्वारा एक लड़की की हत्या की घटना का हवाला देते हुए छात्रों से हिंसा से दूर रहने को कहा।

अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए कक्षाएं चार अक्टूबर से शुरू होंगी जबकि शेष कक्षाएं 18 अक्टूबर से शुरू होंगी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने छात्रों से कॉलेजों में आने के दौरान कोविड​​-19 के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे