लाइव न्यूज़ :

छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोप में कॉलेज का शिक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:53 IST

Open in App

ओडिशा के जाजपुर जिले में निजी कॉलेज के एक शिक्षक को अपने संस्थान के छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि एक छात्र ने सोमवार रात चितलो महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर निरंजन पांडा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी में कहा गया है कि पांडा परीक्षा में मदद करने के लिए छात्रों को अपने आवास पर उसके साथ रात बिताने के लिए मजबूर करता था और इससे इंकार करने पर अंक कम करने की धमकी भी देता था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि शिक्षक और उसके छात्रों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप और संदेशों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ''हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।'' हालांकि, पांडा ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'