लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तीन जनवरी तक शीत लहर का प्रकोप बढ़ने का अनुमान

By भाषा | Updated: December 30, 2021 12:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके तीन जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के आयानगर और नरेला के स्वचालित मौसम केन्द्रों में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तथा सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा की जाती है।

दिल्ली में इससे पहले 20 और 21 दिसंबर को शीत लहर का प्रकोप था जब न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान था। इसके बाद, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव और उत्तर पश्चिम हवाओं के धीमा पड़ने से धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

आईएमडी ने तीन जनवरी तक शीत लहर से भीषण शीत लहर की स्थिति रहने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस तक जाने या तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किए जाने पर ‘‘भीषण’’ शीत लहर की घोषणा की जाती है।

मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है, जिसके कारण चार से सात जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही पांच से सात जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम और कुछ जगह तेज बारिश होने का भी अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब