लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ठंड ढा रही है कहर, छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई जिरो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 12, 2024 08:52 IST

देश की राजधानी दिल्ली इस समय ठंड का सितम झेल रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार की सुबह तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली इस समय ठंड का सितम झेल रही हैआईएमडी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया हैदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा क्षेत्र में विजिबिलिटी जिरो हो गई है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय ठंड का सितम झेल रही है। जी हां, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्से और इसके आसपास के इलाके कोहरे की घनी चादर से ढके हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार की सुबह तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार घने कोहरे के कारण शुक्रवार की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा क्षेत्र में विजिबिलिटी जिरो हो गई। हालांकि ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हवाई उड़ान के संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा।

लेकिन दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों की ओर से आवश्यक सलाह जारी की गई है कि दिल्ली से हवाई यात्रा करने वाले यात्री हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपने उड़ान संबंधी सारी जानकारी ले लें और घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

हवाई अड्डा के अधिकारियों ने कहा, "दिल्ली हवाई अड्डे पर लगातार कुछ दिनों से कम विजिबिलिटी की समस्या आ रही है। हालांकि अभी तक सभी उड़ान संचालन सामान्य अवस्था में चल रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे मौसम के हालात को देखते हुए अपनी फ्लाइट से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करके घरों से हवाई अड्डे के लिए निकलें।"

अधिकारियों ने बताया कि सीएटी III एक उपकरण लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) है, जो विमान को कम दृश्यता की स्थिति में उतरने की अनुमति देता है। जब बहुत घने कोहरे के कारण खराब या जिरो विजिबिलिटी होती है तो टेकऑफ़ और लैंडिंग के लिए आईएलएस संचालन आवश्यक हो जाता है।

उन्होंने कहा, "अभी दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ़ सामान्य रूप से जारी है। हालांकि सीएटी III का अनुपालन नहीं करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। हवाई यात्रा में मौसम के कारण हो रही किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।"

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी कहा कि शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे पालम हवाई अड्डे पर जिरो विजिबिलिटी दर्ज की गई है। आईएमडी की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे (वीआईडीडी) पर भी सुबह 7:30 बजे घने कोहरे के कारण जिरो विजिबिलिटी 200 मीटर थी।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीAirports Authority of Indiaविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम