लाइव न्यूज़ :

"...बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी" कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम को धमकाया

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 20, 2022 14:17 IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अगर सीएम नहीं मिलेंगे, तो मुझे ऐतराज नहीं, मैं वहीं बैठूंगा। गिरफ्तार करना है गिरफ्तार कर लीजिए लेकिन जिस प्रकार का बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी।"

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने किसानों मुद्दों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से मांगा समयकहा-सीएम ने एक दिन पहले मिलने का समय किया कैंसिल, करूंगा धरना प्रदर्शन

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ मिलने का समय दिया था, लेकिन इसके बाद आज मुख्यमंत्री द्वारा मिलने से मना कर दिया गया जिसके बाद दिग्विजय सिंह भड़क गए। 

इस दौरान कांग्रेस नेता कहा, "मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी के पास मध्यप्रदेश के डूब में आने वाले किसानों से मिलने का समय नहीं है। उनके पास भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद से मिलने का समय नहीं है।"

उन्होंने कहा, डेढ़ महीने से इंतजार करने के बाद उनके कार्यालय ने मुझे कल 21 जनवरी 2022 को सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) उनके निवास स्थान पर मिलने का समय दिया और आज मुझे सूचना दी गई है कि वे मुझसे नहीं मिलेंगे, व्यस्त हैं। अब मैं तो उनके घर के सामने धरने पर कल सुबह सवा ग्यारह बजे (11:15 बजे) बैठूंगा।

उन्होंने आगे कहा, अगर सीएम नहीं मिलेंगे, तो मुझे ऐतराज नहीं, मैं वहीं बैठूंगा। गिरफ्तार करना है गिरफ्तार कर लीजिए लेकिन जिस प्रकार का बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह जी।"

बता दें कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले में और सुठालिया सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डूब में आ रहे परिवारों को शिवराज सरकार द्वारा कम मुआवजा दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने एक पत्र भी लिखा था। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि टेम और सुठालिया सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत भोपाल, राजगढ़, विदिशा और गुना जिले के किसानों की हजारों एकड़ भूमि डूब में आ रही है। प्रभावित परिवारों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। इसका किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप