लाइव न्यूज़ :

प्रोटीन के पैकेटों में छिपाकर लाई गई 20 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन जब्त

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:25 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 अगस्त नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दक्षिण अफ्रीका के एक नागरिक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन बरामद की।

एक अधिकारी ने बताया कि नशीले पदार्थ को प्रोटीन पूरकों के पैकेटों में छिपाकर लाया गया था।

एनसीबी की अहमदाबाद इकाई के क्षेत्र निदेशक एस के मिश्रा ने बताया कि आरोपी डेरिक पिल्ले (38) को दोहा से यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उसके आगमन पर गिरफ्तार किया गया।

मिश्रा ने कहा, “वह जोहानिस्बर्ग से 11 अगस्त को विमान में बैठा था। हमारी टीमों ने आव्रजन ब्यूरो के साथ काम किया और संदिग्ध को यहां पहुंचने पर रोका। हमने उसके पास से 4.2 किलोग्राम कोकीन जब्त की। अधिकारियों को चकमा देने के लिए एक प्रोटीन पूरक के पैकेट के अंदर बड़ी सफाई से वर्जित पदार्थ को छुपाया गया था।”

सूत्रों ने बताया कि जब्त की गई कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार की मौजूदा दरों के हिसाब से 20 करोड़ रुपये है।

मिश्रा ने कहा, “एनसीबी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों पर नजर रख रहा है क्योंकि हमें हवाईअड्डों के माध्यम से नशीली दवाओं की तस्करी के बारे में सूचना मिली थी। पिल्ले कुछ समय से हमारे रडार पर था और एनसीबी की दिल्ली इकाई ने उसके खिलाफ नोटिस जारी किया था।” साथ ही बताया कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस