लाइव न्यूज़ :

कानपुर के पास रेल हादसा, देर रात पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2019 04:02 IST

हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। इस दौरान 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

Open in App

कानपुर के रूमा में शुक्रवार देर रात करीब 12.51 बजे ट्रेन हादसा हो गया। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। साथ ही 4 डिब्बे भी घटना के दौरान पलट भी गए। मिली जानकारी के अनुसार एसी कोच बी-3 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कोचों में सवार यात्री अचानक हुए हादसे से सकते में आ गए। हादसे में किसी की अभी मौत की खबर नहीं है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार इस घटना में करीब 13 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक केवल 3 यात्री घायल हुए हैं। इसमें दो की चोट सामान्य है जबकि एक यात्री गंभीर तौर पर घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत कार्य शुरू हो गया, सभी घायलों को निजी अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे के बाद से आप और डाउन लाइन पर रेल आवागमन ठप हो गया। 

साथ ही कानपुर के अलावा इलाहाबाद से दुर्घटना राहत ट्रेन और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम मौके पर रवाना कर दी गई। घटना की खबर के बाद शहर पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी ग्रामीण कई थानों की फोर्स के साथ हादसा स्थल पर पहुंच गए। कई एंबुलेंस भिजवाई गईं। वहीं, घायल यात्रियों को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए हैलट में भी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कर दी गईं। स्ट्रेचर के वार्ड ब्वॉय तैनात कर दिए गए।   हादसे के चलते कानपुर में हमसफर और शिव गंगा समेत तीन ट्रेनें खड़ी हैं। इसके अलावा इलाहाबद जोन में करीब 32 ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गई हैं। 

रेलले ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं जो इस प्रकार से हैं: 1072, 9454403738, 9454401463, 9454401075, 9454400384 and 0512-23333111/112/113. रेलवे की ओर से कहा गया है कि अनेक ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा है साथ ही अनेक ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। यात्रियों को कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन लाया गया जहां से उन्हें सुबह 5.45 बजे विशेष रेलगाड़ी से नयी दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

टॅग्स :रेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

विश्वThailand Train Accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, कंस्ट्रक्शन क्रेन के गिरने से कई यात्रियों की मौत; अन्य घायल

विश्वMexico Train Derailment: 13 की मौत और 98 घायल, प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हादसा,  इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, वीडियो

भारतBihar Train Derailment: जमुई में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी से उतरे; परिचालन बाधित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं