लाइव न्यूज़ :

योगी ने हनुमान मंदिर में की पूजा, राजनाथ के नामांकन जुलूस में नहीं हुए शामिल

By भाषा | Updated: April 17, 2019 06:13 IST

चुनाव आयोग द्वारा 72 घंटे की रोक लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह राजधानी के हनुमान सेतु स्थित बजरंग बली के मंदिर में पूजा अर्चना की ।

Open in App

चुनाव आयोग द्वारा 72 घंटे की रोक लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह राजधानी के हनुमान सेतु स्थित बजरंग बली के मंदिर में पूजा अर्चना की । अचानक सुबह नौ बजे बजरंग बली के मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी को देखकर लोगों ने जय गोरखधाम और बजरंगबली की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए।

योगी ने मंदिर में करीब 25 मिनट रुककर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं के साथ बैठकर आँख बंद करके हनुमान चालीसा का पाठ किया। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह अयोध्या जाएंगे और वहां रामलला एवं हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम को योगी देवीपाटन जाएंगे और वहीं विश्राम करेंगे। योगी ने हनुमान सेतु पर मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की और मुस्कुराते हुए वापस लौट गए। हनुमान सेतु मंदिर पर पूजा पाठ के बाद योगी ने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की।

मीडिया के सवालों पर वे सिर्फ मुस्कुराते रहे। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर योगी पर तीन दिन चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। यह रोक मंगलवार को सुबह छह बजे से शुरू हई है। लखनऊ सीट से भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नामांकन किया है लेकिन मुख्यमंत्री योगी इस नामांकन जुलूस और कार्यक्रम मे शामिल नहीं हुये, जबकि पहले उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होना था।

योगी की नगीना और फतेहपुर सीकरी में मंगलवार को प्रस्तावित चुनावी रैलियों को निरस्त कर दिया गया है। योगी ने मेरठ की चुनावी रैली में कहा था, ''अगर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा को अली में विश्वास है तो हमें भी बजरंगबली में विश्वास है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया