लाइव न्यूज़ :

यूपी में फिल्म सिटी को लेकर मुंबई में योगी, इन-इन हस्तियों से मुलाकात कर की चर्चा

By स्वाति सिंह | Updated: December 2, 2020 19:15 IST

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी प्रोजेक्‍ट में तेजी लाने के लिए योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बड़े बॉलीवुड कलाकारों और फिल्‍मकारों से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी CM योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को बड़े बॉलीवुड कलाकारों और फिल्‍मकारों से मुलाकात कीCM योगी ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट से 6 km दूर 1000 एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण हो रहा है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बड़े बॉलीवुड कलाकारों और फिल्‍मकारों से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनसे मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म ‘‘राम सेतु’’ पर चर्चा की। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली। सूत्रों के अनुसार अभिनेता ने शहर के ट्राइडेंट होटल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी राम सेतु पुल पर आधारित है।

सरकारी प्रवक्‍ता ने बताया कि मुख्‍यमंत्री मंगलवार को ही मुंबई पहुंच गये जहां सिने अभिनेता अक्षय कुमार ने उनसे मुलाकात की। बैठक के लिए आमंत्रित प्रतिनिधिमंडल में सुभाष घई, बोनी कपूर, राजकुमार संतोषी, सुधीर मिश्रा, रमेश सिप्पी, तिग्मांशु धूलिया, मधुर भंडारकर, उमेश शुक्ला, टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार, पेन स्टूडियो के जयंतीलाल गडा और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर सहित अन्य फिल्मकार शामिल हैं।  इस दौरान यूपी में फिल्मसिटी प्रोजेक्‍ट को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की असीम संभावनाएं हैं और इसके दृष्टिगत राज्य सरकार फिल्म नीति-2018 के माध्यम से फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। राज्य में फिल्म शूटिंग होने से स्थानीय लोगों को रोजगार व प्रदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म शूटिंग करने वाले निर्माताओं को हर संभव सहयोग व सुविधा प्रदान की जा रही है।

योगी ने कहा कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी कला का सदुपयोग करते हुए ‘टायलेट एक प्रेम कथा’ फिल्म के माध्यम से समाज को प्रेरक संदेश दिया। ऐसी फिल्में समाज में जागरूकता बढ़ाने में मददगार सिद्ध होती हैं। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की तथा राज्य में फिल्म सिटी की स्थापना के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में उनके द्वारा अभिनीत फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की जा चुकी है।

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, लखनऊ नगर निगम के 200 करोड़ रुपये के बॉण्ड को सूचीबद्ध किया जा रहा है। उत्तर भारत में किसी नगर निकाय द्वारा बॉण्‍ड जारी करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता ने बताया कि स्टॉक एक्सचेंज में नगर निगम बॉण्‍ड के सूचीबद्ध हो जाने से प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने से नगर निगम बॉंड की खरीद- फरोख्त सुनिश्चित हो सकेगी। लखनऊ नगर निगम बॉण्ड में निवेशकों की अच्छी रुचि रही। इसमें 10 साल की अवधि के लिये 8.5 प्रतिशत की अत्यंत आकर्षक कूपन दर प्राप्त हुई। यह किसी नगर निकाय द्वारा जारी नगर निगम बॉंड की दूसरी सबसे कम दर रही है। बॉंड के लिये निवेशकों से तय मात्रा के मुकाबले साढ़े चार गुना अधिक अभिदान प्राप्त हुये। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो