लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः मां से मिले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुरु अवैद्यनाथ को याद करते हुए भावुक, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 3, 2022 22:04 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी मां के पैर छूते हुए एक तस्वीर साझा की। वह उनके सिर पर हाथ रखी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ अपने गुरु को याद करते हुए भावुक भी हो गए।मूर्ति का अनावरण करते हुए वह अपने आपको सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।महंत अवैद्यनाथ का जन्म यहां कांडी गांव में हुआ ​था।

देहरादूनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 साल बाद अपने घर में रात बिताएंगे। आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर पहुंचे। अपनी मां तथा परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। योगी रात में गांव में ही रुकेंगे जहां वह बुधवार को अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में हिस्सा लेंगे।

कहा जा रहा है कि पिछले 28 सालों में यह पहला मौका है, जब योगी किसी आधिकारिक दौरे पर नहीं, बल्कि अपने किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी मां के पैर छूते हुए एक तस्वीर साझा की। वह उनके सिर पर हाथ रखी हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री वर्तमान में उत्तराखंड में अपने गृहनगर पौड़ी में कई वर्षों के बाद अपनी माँ से मिल रहे हैं। 85 वर्षीय सावित्रा देवी के योगी आदित्यनाथ के अलावा छह अन्य बच्चे हैं। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने गृह जनपद पौडी के यमकेश्वर क्षेत्र के एक कॉलेज में अपने आध्यात्मिक गुरु महंत अवैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण किया।

बिध्याणी में महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ अपने गुरु को याद करते हुए भावुक भी हो गए और कहा कि उनकी जन्मभूमि में उनकी मूर्ति का अनावरण करते हुए वह अपने आपको सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

महंत अवैद्यनाथ का जन्म यहां कांडी गांव में हुआ ​था, हालांकि, 1940 के बाद यहां कभी नहीं आ पाए। इस संबंध में योगी ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ यहां ज्यादा समय तक रुक नहीं पाए, लेकिन वह हमेशा यहां की शि​क्षा व्यवस्था के बारे में पूछते रहते थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने महंत अवैद्यनाथ को बताया था कि यहां कोई डिग्री कॉलेज नहीं है और उन्हीं की प्रेरणा से यहां महाविद्यालय की स्थापना हुई है। योगी ने इस मौके पर अपने छह स्कूली शिक्षकों को भी सम्मानित किया और कहा कि इसके लिए वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह पौडी के पंचूर गांव में पैदा हुए और यमकेश्वर के निकट चमोटखाल के एक स्कूल में उन्होंने कक्षा एक से नौ तक की पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अपने उन स्कूली शिक्षकों की भी याद आ रही है जो अब यह दुनिया छोड़ चुके हैं।

पलायन को उत्तराखंड की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि देश को बचाने के लिए पलायन को रोकना होगा, क्योंकि उत्तराखंड देश की उत्तरी सीमा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच पिछले 21 वर्षों से चली आ रही परिसंपत्तियों के बंटवारे की समस्या का समाधान अब अंतिम चरण में है।

अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान योगी हरिद्वार भी जाएंगे । योगी ने कहा कि पहले काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास 50 लोगों के लिए भी जगह नहीं थी, लेकिन अब नए गलियारे का निर्माण होने से वहां एक दिन में पांच लाख लोग भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यक्तिगत आस्था पर कोई प्रतिबंध नहीं है, किंतु उससे किसी अन्य को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ लोग रहते हैं, लेकिन प्रदेश भर में कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं अदा की गयी।'’

उन्होंने कहा कि जहां अन्य राज्यों में अव्यवस्था फैली है वहीं उत्तर प्रदेश में कहीं कोई उपद्रव नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, लेकिन जन भावना के साथ आस्था के नाम पर खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उत्तर प्रदेश से लगभग एक लाख अनावश्यक माइक हटवाए हैं।’’ मूर्ति अनावरण के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ को 'करिश्माई व्यक्तित्व' बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी