लाइव न्यूज़ :

CM योगी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने पर प्रियंका गांधी वाड्रा पर साधा निशाना, कहा- यह 'अंगूर खट्टे हैं' का मामला है

By भाषा | Updated: July 1, 2019 05:47 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रियंका की पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव हार गये इसलिये दिल्ली, इटली या इंग्लैंड मे बैठकर सुर्खियों में रहने के लिये वह कुछ न कुछ टिप्पणी तो करेंगी ही।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि यह 'अंगूर खट्टे हैं' का मामला है। योगी ने संवाददाताओं से बातचीत में प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा , ‘‘कांग्रेस नेता कानून व्यवस्था तथा अन्य मुद्दों पर ट्वीट करके मेरी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं लेकिन दरअसल यह मामला ‘अंगूर खट्टे हैं’ का है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका की पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव हार गये इसलिये दिल्ली, इटली या इंग्लैंड मे बैठकर सुर्खियों में रहने के लिये वह कुछ न कुछ टिप्पणी तो करेंगी ही। गौरतलब है कि प्रियंका ने शनिवार को प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते हुए कहा था कि आए दिन आपराधिक वारदात हो रही हैं लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या सरकार ने अपराधियों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है?

योगी ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन आया है। अच्छी कानून व्यवस्था के चलते हमारा प्रदेश निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बना है और यहां भारी मात्रा में निवेश हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को प्रतिमाह उद्यमियों की स्थानीय स्तर की समस्याओं का मुस्तैदी से समाधान करने के निर्देश दिये हैं। निवेशकों को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने कदम उठाये हैं। अब किसी भी निवेशक को लखनऊ आने की जरूरत नहीं है। निवेशक अपनी सम्पूर्ण जानकारी आनलाइन देकर लाभ उठा सकता है।

योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद प्रशासनिक सक्रियता को निरन्तर बनाए रखने के लिए वह लगातार मंडलों का दौरा कर रहे हैं। बेहतर शासन के लिये जिला प्रशासन को और चुस्त और दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। सरकार की मंशा है कि हर हाल में किसानों के गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान हो। सरकार ने पिछले दो वर्ष में लगभग 70 हजार करोड़ रुपये के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया है, जो अपने आप में एक उपलब्धि है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथप्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब