लाइव न्यूज़ :

लाड़ली बहना सेना बनेंगी महिला सशक्तिकरण का माध्यम: सीएम शिवराज सिंह चौहान

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: July 7, 2023 17:42 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना सेना शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मददगार और महत्वपूर्ण माध्यम बनकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का कार्य करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम 10 जुलाई को इंदौर से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि का अंतरण करेंगे।यह योजना की दूसरी किश्त है।सीएम प्रदेश की लाडली बहनों को लाड़ली बहना सेना की सदस्य होने के नाते दायित्व निर्वहन की शपथ भी दिलवाएंगे।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना सेना शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मददगार और महत्वपूर्ण माध्यम बनकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जुलाई को इंदौर से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि का अंतरण करेंगे। यह योजना की दूसरी किश्त है।

मुख्यमंत्री चौहान इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउण्ड से पूरे प्रदेश की लाडली बहनों को लाड़ली बहना सेना की सदस्य होने के नाते दायित्व निर्वहन की शपथ भी दिलवाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान लाडली बहनों को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी दिन धार जिले में लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

सीएम इसके पूर्व गुना जिले में 8 जुलाई को लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे। उन्होंने शुक्रवार को अनेक कलेक्टर्स से चर्चा कर 10 जुलाई के कार्यक्रम की जिला स्तर पर की जा रही तैयारियों के बारे में पूछा। उन्होंने कलेक्टर्स को योजना से जुड़े शेष डीबीटी कार्य को शत-प्रतिशत स्थिति में लाने के निर्देश दिए। बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradeshइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी