लाइव न्यूज़ :

वल्लभ भवन मंत्रालय को कमलनाथ ने दलालों का अड्डा बना दिया था, कांग्रेस नेता पर सीएम शिवराज ने बोला हमला

By अनिल शर्मा | Updated: July 10, 2022 13:58 IST

रायसेन में जन रैली को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा,  कमलनाथ जी की सरकार 15 महीने रही, लेकिन विकास के कोई भी कार्य नहीं किए, बल्कि वल्लभ भवन मंत्रालय को दलालों का अड्डा बना दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के रायसेन में एक सभा को संबोधित कर रहे थेसीएम ने कहा कि कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार में एक भी विकास कार्य नहीं किया

रायसेनः मध्य प्रदेश के रायसेन में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता व एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ पर फिर हमला बोला है। शिवराज ने कहा कि 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने विकास का एक भी काम नहीं कराया।

रायसेन में जन रैली को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा,  कमलनाथ जी की सरकार 15 महीने रही, लेकिन विकास के कोई भी कार्य नहीं किए, बल्कि वल्लभ भवन मंत्रालय को दलालों का अड्डा बना दिया था। एमपी सीएम ने आगे कहा कि कमलनाथ का प्रदेश के विकास से कभी लेना-देना ही नहीं रहा। 

इससे पहले शिवराज सिंह ने महाराष्ट्र में कांग्रेस की गठबंधन वाली एमवीए की सरकार के गिरने को लेकर कमलनाथ पर तंज कसा था। शिवराज ने कहा था कि कांग्रेस में केवल एक नाथ हैं बाकी सब अनाथ हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कांग्रेज भी अजब है कि जो (कमलनाथ) अपनी सरकार नहीं बचा पाया उसे महाराष्ट्र की सरकार बचाने के लिए भेजा गया है।

शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा था, ‘‘ हम तो डूबे सनम, तुमको भी ले डुबेंगे।’’ दरअसल, शिवसेना के भीतर विद्रोह के बाद महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को बचाने के मिशन पर कांग्रेस ने कमलनाथ को महाराष्ट्र भेजा गया था। लेकिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार आखिरकार पतन हो गया।

इसी तरह कांग्रेस के 22 विधायकों के मार्च 2020 में पार्टी छोड़ने से कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार मध्य प्रदेश में भी गिर गई थी।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानKamal Nath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः टैलेंट हंट का मकसद और पुरानी परंपरा, पिछले 23 वर्षां में केवल 15 महीने ही कांग्रेस सत्ता में रही...

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल