CM रेखा गुप्ता ने मेट्रो से किया सफर, 5 रुपये वाली अटल कैंटीन का किया उद्घाटन
By संदीप दाहिमा | Updated: December 25, 2025 13:44 IST2025-12-25T13:43:55+5:302025-12-25T13:44:01+5:30
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आम यात्रियों की तरह दिल्ली मेट्रो से सफर किया। उन्हें लाजपत नगर में एक नई अटल कैंटीन का उद्घाटन करना था, जिसके लिए उन्होंने कार की बजाय मेट्रो को चुना और सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचीं।

CM रेखा गुप्ता ने मेट्रो से किया सफर, 5 रुपये वाली अटल कैंटीन का किया उद्घाटन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आम यात्रियों की तरह दिल्ली मेट्रो से सफर किया। उन्हें लाजपत नगर में एक नई अटल कैंटीन का उद्घाटन करना था, जिसके लिए उन्होंने कार की बजाय मेट्रो को चुना और सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचीं। लाजपत नगर के नेहरू नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मिलकर अटल कैंटीन का शुभारंभ किया। इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और जंगपुरा से विधायक तरविंदर सिंह मारवाह भी मौजूद रहे।
दिल्ली गेट से लाजपत नगर तक मेट्रो की यात्रा के दौरान यात्रियों और युवाओं से संवाद का अवसर मिला। उनकी सुरक्षा, सुविधा, समय की बचत और मेट्रो के अनुभव पर खुलकर बातचीत हुई।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) December 25, 2025
साफ-सफाई, समय पर चलने वाली सेवाएं और सुरक्षित माहौल के लिए दिल्ली मेट्रो की पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है।… pic.twitter.com/oOdBGoO53N
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार ने गुरुवार को राजधानी में एक साथ 100 अटल कैंटीन शुरू कीं। इनका औपचारिक उद्घाटन लाजपत नगर में किया गया। अटल कैंटीन में डिजिटल टोकन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी, ताकि कामकाज में पारदर्शिता बनी रहे। हर कैंटीन में रोज़ सुबह और शाम करीब 500 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
#WATCH | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली मेट्रो में सफर किया और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर यात्रियों से बातचीत की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2025
अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दिसंबर, 2002 को दिल्ली मेट्रो का उद्घाटन किया था।
(सोर्स: CMO) pic.twitter.com/kxLFZpWtxJ