लाइव न्यूज़ :

डोकलाम विवाद पर बोले CM पवन चामलिंग, केंद्र ने सिक्किम को अंधेरे में रखा

By भाषा | Updated: August 21, 2018 19:26 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्किम सरकार का रुख था कि वह देश की गरिमा और सुरक्षा के लिए अपनी क्षमता के मुताबिक हर कदम उठाएगी।

Open in App

गंगटोक, 21 अगस्त:सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने कहा है कि चीन के साथ डोकलाम के मुद्दे पर गतिरोध के दौरान केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को अंधेरे में रखा। उन्होंने कहा कि न तो केंद्र सरकार और न ही भारतीय थलसेना ने उन्हें हालात के बारे में कोई सूचना दी। 

चामलिंग ने सिक्किम के दौरे पर गए पश्चिम बंगाल के कुछ पत्रकारों से कल हुई बातचीत में कहा, ‘‘इतने तनाव भरे समय में भी मैंने गतिरोध के बारे में जो कुछ सुना और देखा वह टीवी और अखबारों के जरिए ही सुना और देखा।’’ 

उन्होंने कहा कि डोकलाम के मुद्दे पर सिक्किम के लोगों में एक तरह का डर था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्किम सरकार का रुख था कि वह देश की गरिमा और सुरक्षा के लिए अपनी क्षमता के मुताबिक हर कदम उठाएगी।

पिछले साल 16 जून से डोकलाम के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच 73 दिनों तक गतिरोध कायम रहा था। गतिरोध की शुरुआत तब हुई थी जब भारत ने विवादित क्षेत्र में चीनी सेना की ओर से एक सड़क के निर्माण को रुकवा दिया था। गतिरोध 28 अगस्त को खत्म हुआ था। 

दार्जिलिंग में अलग राज्य के संदर्भ में सिक्किम और पश्चिम बंगाल के संबंधों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में चामलिंग ने कहा कि उन्होंने एक से ज्यादा बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की थी और उन्हें पहाड़ों में शांति बनाए रखने के लिए एक साथ मिलकर काम करने का यकीन दिलाया था।

देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का कीर्तिमान कायम कर चुके चामलिंग ने कहा कि दोनों राज्य पर्यटन एवं उद्योग जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के संसाधनों को साझा करने पर सहमत हुए हैं।  

टॅग्स :सिक्किम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

क्राइम अलर्टठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

क्रिकेटसिक्किम के खिलाफ 155 रन और उत्तराखंड के खिलाफ 0 रन, स्लिप में शानदार कैच लेकर गुलाबी शहर जयपुर में छा गए रोहित शर्मा, वीडियो

क्रिकेटरोहित शर्मा धमाका, 9वां 150 से अधिक रनों का स्कोर, डेविड वार्नर के साथ नंबर-1, सिक्किम के कप्तान लि योंग ने कहा-हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन, महान क्रिकेटर के साथ मैदान पर उतरे

कारोबारदिवाली तोहफा?, केंद्र के बाद इन राज्य में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, करोड़ों कर्मचारी और पेंशनधारकों को फायदा, चेक करें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर