लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: सीएम नीतीश कुमार ने की बजट की तारीफ तो JDU ने की आलोचना, भाजपा ने बुद्धि पर उठाया सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2022 17:58 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट में लिखा है कि संतुलित बजट पेश करने के लिये मैं केन्द्र सरकार को बधाई देता हूं। केन्द्र सरकार के द्वारा देश में बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना के निर्माण का निर्णय भी स्वागत योग्य है।

Open in App

पटना: केंद्रीय बजट को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सकारात्‍मक और स्‍वागत योग्‍य बजट करार दिया है। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से देश का विकास कोरोना के कारण प्रभावित रहा है। इन विषम परिस्थितियों से निकलने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा अपने बजट के माध्यम से देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिये कई कदम उठाये गये हैं, जो सराहनीय हैं।

मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि संतुलित बजट पेश करने के लिये मैं केन्द्र सरकार को बधाई देता हूं। केन्द्र सरकार के द्वारा देश में बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना के निर्माण का निर्णय भी स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा अपने संसाधनों से गंगा के दोनों किनारों के 13 जिलों में जैविक कोरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस वर्ष केन्द्रीय बजट में गंगा के किनारे 5 किलो मीटर के स्ट्रेच में प्राकृतिक खेती का कोरिडोर विकसित करने का निर्णय लिया गया है। केन्द्र सरकार का यह कदम सराहनीय है। 

नीतीश कुमार ने कहा कि इस बजट में धान एवं गेंहू की अधिप्राप्ति को बढ़ाने का निर्णय लिया गया, इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 80 लाख नये आवास बनाने की घोषणा हुई है। यह स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों को केन्द्रीय करों की हिस्सेदारी के रूप में इस वर्ष एवं अगले वर्ष अधिक राशि प्राप्त होगी। इससे राज्य सरकारों की वित्तीय कठिनाइयां कम होंगी और राज्यों को राहत मिलेगी।

उधर, सत्ताधारी और सहयोगी दल जदयू ने ही बजट की आलोचना कर दी है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि इस बजट में बिहार की अनदेखी की गई है। उन्‍होंने विशेष राज्‍य का दर्जा नहीं दिए जाने पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित राज्‍यों के लिए ऐतिहासिक, लेकिन बिहार के लिए निराशाजनक है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा देने की मांग को अनसुना कर दिया। उन्‍होंने हम सभी बिहारवासियों को निराश किया है। वहीं, इस पर भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने उनकी बुद्ध‍ि पर सवाल खड़ा कर दिया है। डॉ जायसवाल ने कहा है कि जो व्‍यक्ति खुद केंद्रीय मंत्र‍िमंडल में रह चुका है, वह ऐसी बात करें तो तरस आता है।

टॅग्स :बजट 2022नीतीश कुमारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो