लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, बाहर से लौट रहे प्रवासियों को क्वारंटीन के बाद मिलेंगे 1000 रुपये, नहीं लिया जाएगा टिकट का पैसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2020 14:10 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि अभी तक 19 लाख लोगों को 1000 रुपये की राशि दी जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार (03 मई) तक राज्य में आज अभी तक 21 कोरोना पॉजिटिव पाये गये, जिससे बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 503 तक पहुंच गई है। कोरोना संकट के बीच स्पेशल ट्रेनों से दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को बिहार लाया जा रहा है।

कोरोना महामारी के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (04 मई) को ऐलान किया कि जो मजदूर बाहर से आ रहे हैं, उन्हें 21 दिन तक क्वारंटाइऩ किया जाएगा। इसके अलावा क्वारेंटीन सेंटर से निकलने पर मजदूरों को खर्च के तौर पर न्यूनतम 1000 रुपये की राशि भी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले मजदूरों, छात्रों को टिकट के रुपये नहीं देने होंगे। उनके लिए क्वारंटीन सेंटर का भी इंतजाम किया गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अभी तक 19 लाख लोगों को 1000 रुपये की राशि दी जा चुकी है। नीतीश कुमार ने कहा कि हम केंद्र सरकार को धन्यवाद देतें है कि जिन्होंने हमारा सुझाव माना। उन्होंने कहा कि हमने पहले की कहा था कि ट्रेन से ही बाहर फंसे लोगों की वापस लाया जा सकता है।

विपक्ष का नीतीश सरकार पर हमला

बताते चलें कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश 17 मई तक लॉकडाउन है। इस दौरान बिहार के प्रवासी मजदूर व कामगार देश के विभिन्न राज्यों के शहरों में फंसे हुए हैं, जोकि लगातार अपने गांव जाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगा रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने कुछ मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया है। इस बीच विपक्ष नीतीश कुमार पर हमलावर है। तेजस्वी यादव ने मजूदरों को लाने के लिए 50 ट्रेनों का किराया देने का ऐलान किया है। 

तेजस्वी यादव ने कहा, '15 साल वाली डबल इंजन सरकार अप्रवासी बिहारी मजदूरों को वापस नहीं लाने के बहाने खोज टाल-मटोल कर रही है। 5 दिनों में 3 ट्रेनों से लगभग 3500 लोग ही वापस आ पा रहे हैं। कभी किराया, कभी संसाधनों तो कभी नियमों का रोना रोते हैं। नीतीश सरकार की मंशा कतई मजदूरों को वापस लाने की नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'राष्ट्रीय जनता दल शुरुआती तौर पर बिहार सरकार को अपनी तरफ से 50 ट्रेन देने को तैयार है। हम मजदूरों की तरफ से इन 50 रेलगाड़ियों का किराया असमर्थ बिहार सरकार को देंगे। सरकार आगामी 5 दिनों में ट्रेनों का बंदोबस्त करे, पार्टी इसका किराया तुरंत सरकार के खाते में ट्रांसफर करेगी।'

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 500 के पार

 बिहार में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य के 31 जिलों में कोरोना फैल चुका है और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार (03 मई) तक राज्य में आज अभी तक 21 कोरोना पॉजिटिव पाये गये, जिससे बिहार में संक्रमितों की संख्या बढकर कुल 503 तक पहुंच गई है। ताजे आंकड़े बिहार के विभिन्न जिलों से सामने आये हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित नए मरीजों में एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई थी, जबकि संक्रमित बच्ची बक्सर जिले की है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया