लाइव न्यूज़ :

कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी, सीएम मोहन यादव बोले-कानून सबके लिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2025 16:35 IST

पुलिस ने सलमान नाम के आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा है। राज्य सरकार सबके साथ लेकर आगे बढ़ने का भाव रखती है।

Open in App
ठळक मुद्देनियमों और व्यवस्थाओं को नहीं मानता है, सरकार उससे अच्छी तरह निपटना भी जानती है।मध्यप्रदेश पुलिस किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है।

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार सुशासन के लिए पहचानी जाती है। कानून सबके लिए है। कानून की पकड़ से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौहरगंज की घटना का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को रविन्द्र भवन में मीडिया से चर्चा में कहा कि शासन के नियमों और व्यवस्थाओं के साथ सब अपने ढंग से जीवन जियें, यह बेहद स्वाभाविक है। लेकिन जो भी व्यक्ति इन नियमों और व्यवस्थाओं को नहीं मानता है, सरकार उससे अच्छी तरह निपटना भी जानती है।

कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल कर उसे प्रतिबंधित भी करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायसेन जिले के गौहरगंज में एक अबोध बच्ची के साथ दुराचार को अंजाम देने वाले अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है।

पुलिस की पकड़ से कोई भी अपराधी भाग नहीं सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सलमान नाम के आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा है। राज्य सरकार सबके साथ लेकर आगे बढ़ने का भाव रखती है। कोई भी कानून हाथ में लेगा, तो हमारी सरकार उसे छोड़ने वाली नहीं है।

टॅग्स :मोहन यादवमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर