लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर सीएम ममता का हमला, कहा- ‘दुशासनों की पार्टी’ और ‘मोहम्मद बिन तुगलक के वंशज’

By भाषा | Updated: February 4, 2020 18:51 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘दुशासनों की पार्टी’ और ‘मोहम्मद बिन तुगलक के वंशज’ कहा। ‘महाभारत’ में दुर्योधन का भाई दुशासन था, जबकि मोहम्मद बिन तुगलक 1325-1351 तक दिल्ली का सुल्तान था। उसे इतिहास में अटपटे फैसलों के लिए जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह इसे ‘किसी भी तरह’ से रोकेंगी। बनर्जी ने कहा, “ एनपीआर, एनआरसी और सीएए काले जादू की तरह हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘महाभारत’ और भारत के इतिहास के जरिए अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा पर मंगलवार को ज़ोरदार हमला बोला और देश बचाने के लिए लोगों से साथ आने की गुजारिश की।

बनर्जी ने भाजपा को ‘दुशासनों की पार्टी’ और ‘मोहम्मद बिन तुगलक के वंशज’ कहा। ‘महाभारत’ में दुर्योधन का भाई दुशासन था, जबकि मोहम्मद बिन तुगलक 1325-1351 तक दिल्ली का सुल्तान था। उसे इतिहास में अटपटे फैसलों के लिए जाना जाता है।

भाजपा पर देश में जबरन राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) लागू करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह इसे ‘किसी भी तरह’ से रोकेंगी। वह भाजपा की कटु आलोचक हैं।

नादिया जिले के रणाघाट में एक जनसभा में बनर्जी ने कहा, “ एनपीआर, एनआरसी और सीएए काले जादू की तरह हैं। उन्होंने देश बचाने के लिए लोगों से साथ आने की गुजारिश की। मुख्यमंत्री ने कहा, “ हम (टीएससी) भाजपा की तरह दुशासनों की पार्टी नहीं है। वे मोहम्मद बिन तुगलक के वंशज हैं और लोगों को उनसे देश बचाने के लिए साथ आना चाहिए।”

देशव्यापी एनआरसी को लेकर अपना विरोध जारी रखते हुए बनर्जी ने हैरानी से पूछा कि क्या केंद्र की भाजपा सरकार उन्हें देश से बाहर फेंक देगी, क्योंकि उनके पास उनकी मां का जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आश्वासन के बावजूद प्रस्तावित एनआरसी की दहशत से राज्य में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाताकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप