लाइव न्यूज़ :

'भाजपा अपने हितों के लिए संसद को ठप कर राहुल गांधी को ‘हीरो’ बनाने की कर रही है कोशिश", पार्टी की आंतरिक बैठक में बोली सीएम ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: March 20, 2023 08:38 IST

मामले में बोलते हुए टीएमसी के मुर्शिदाबाद जिला प्रमुख एवं सांसद अबू ताहिर ने कहा कहा है कि “हमारी पार्टी की अध्यक्ष ने फोन पर हमारी आंतरिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर राहुल गांधी को ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है और उनकी टिप्पणी पर संसद की कार्यवाही को बाधित कर रही है।”

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी की आंतरिक बैठक में सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर एक आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अपने हितों के लिए राहुल गांधी को ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है। सीएम ममता का कहना है कि भाजापा ऐसा इसलिए कर रही है ताकि अन्य विपक्षी दल आम लोगों से जुड़े मुद्दों को नहीं उठा सकें।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ब्रिटेन में की गई टिप्पणियों के लिए संसद की कार्यवाही बाधित कर उन्हें ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है ताकि ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके। 

इस पर बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में पार्टी की आंतरिक बैठक में कार्यकर्ताओं को फोन पर संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा से लड़ने में नाकाम रही है और पश्चिम बंगाल में भाजपा के साथ उसकी मौन सहमति है। 

भाजपा जानबूझकर राहुल गांधी को बना रही है ‘हीरो’- सांसद अबू ताहिर

टीएमसी के मुर्शिदाबाद जिला प्रमुख एवं सांसद अबू ताहिर ने कहा, “हमारी पार्टी की अध्यक्ष ने फोन पर हमारी आंतरिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर राहुल गांधी को ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है और उनकी टिप्पणी पर संसद की कार्यवाही को बाधित कर रही है।” 

भाजपा अपने हितों की पूर्ती के लिए कर रही है ऐसा- टीएमसी नेता 

इस पर आगे बोलते हुए सांसद ने मुख्यमंत्री के हवाले से कहा, “भाजपा अपने हितों की पूर्ति के लिए ऐसा कर रही है ताकि अन्य विपक्षी दल आम लोगों से जुड़े मुद्दों को नहीं उठा सकें। वे राहुल गांधी को विपक्षी खेमे का ‘हीरो’ बनाना चाहते हैं।” आपको बता दें कि मुर्शिदाबाद जिले की आंतरिक बैठक रविवार शाम को बहरमपुर पार्टी कार्यालय में हुई।  

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालराहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम