लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल ने शुरू किया दिल्ली सरकार का डेंगू निरोधक अभियान

By भाषा | Updated: September 6, 2020 14:05 IST

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘ माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर रूके हुए साफ पानी को हटाकर डेंगू निरोधक अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल की तरह इस बार भी दिल्लीवासी इस पहल को सफल बनाने और डेंगू को हराने के लिए साथ आयेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देCM अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने आवास पर ‘रूका हुआ पानी’ हटाकर दिल्ली सरकार का दस दिवसीय डेंगू निरोधक अभियान आरंभ किया। इस अभियान के तहत दिल्ली में मच्छर जनित इस रोग की रोकथाम पर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के प्रयास किए जाएंगे।

नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने आवास पर ‘रूका हुआ पानी’ हटाकर दिल्ली सरकार का दस दिवसीय डेंगू निरोधक अभियान आरंभ किया। इस अभियान के तहत दिल्ली में मच्छर जनित इस रोग की रोकथाम पर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘ माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर रूके हुए साफ पानी को हटाकर डेंगू निरोधक अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल की तरह इस बार भी दिल्लीवासी इस पहल को सफल बनाने और डेंगू को हराने के लिए साथ आयेंगे।’’

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्रिमंडलीय सहयोगियों-- राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत ने इस अभियान के तहत संबंधित तस्वीरें और वीडियो साझा किये। सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘अक्सर हमें लगता है कि हमारे घर में तो एक भी जगह ऐसी नहीं है जहां पानी रूका रहे। पर, अगर 10 मिनट लगाकर ठीक से देखेंगे तो कहीं न कहीं रूका पानी निकल ही आता है। इसीलिए 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान में शामिल होना ज़रूरी है-अपने परिवार को डेंगू से बचाकर रखने के लिए।’’

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर डेंगू के खिलाफ जंग की शुरुआत कर दी है, अगले 10 हफ़्ते तक चलने वाले इस महाअभियान में आज पहले रविवार को मैंने भी अपने घर में जमा साफ़ पानी को बदला और मच्छर पैदा होने की सम्भावना को खत्म किया। ’’ छह सितबर को शुरू हुआ अभियान हर रविवार को जारी रहेगा। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस