MP Election Results से पहले सीएम कमलनाथ बोले- आज स्थिरता जीतेगी, भय हारेगा
By आदित्य द्विवेदी | Published: May 23, 2019 07:30 AM2019-05-23T07:30:16+5:302019-05-23T07:30:16+5:30
चुनाव नतीजों से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज स्थिरता जीतेगी, भय हारेगा।
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव नतीजों के इंतजार की घड़िया खत्म हो रही हैं। 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 23 मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सूबे में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। हालांकि एग्जिट पोल के आंकड़े बीजेपी को एकतरफा जीत दिला रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनाव की मोदी लहर में बीजेपी ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस के हिस्से सिर्फ दो सीटें आई थी। चुनाव नतीजों से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज स्थिरता जीतेगी, भय हारेगा।
गुरुवार सुबह कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट में लिखा गया, 'आज, स्थिरता जीतेगी, भय हारेगा। शांति जीतेगी, युद्ध हारेगा। प्यार जीतेगा, नफरत हारेगी। सहिष्णुता जीतेगी, भेदभाव हारेगा। पारदर्शिता जीतेगी, गोपनीयता हारेगी। न्याय जीतेगा, अधर्म हारेगा। सत्य जीतेगा, झूठ हारेगा। जनमत जीतेगा, तानाशाही हारेगी। कांग्रेस जीतेगी, बीजेपी हारेगी..! “जय कांग्रेस”
जरूर पढ़ेंः- MP Election Results 2019 Updates: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों का सियासी हाल, जानें नतीजों की लाइव अपडेट्स
आज,
— MP Congress (@INCMP) May 22, 2019
स्थिरता जीतेगी, भय हारेगा
शांति जीतेगी, युद्ध हारेगा
प्यार जीतेगा, नफरत हारेगी
सहिष्णुता जीतेगी, भेदभाव हारेगा
पारदर्शिता जीतेगी, गोपनीयता हारेगी
न्याय जीतेगा, अधर्म हारेगा
सत्य जीतेगा, झूठ हारेगा
जनमत जीतेगा, तानाशाही हारेगी
कांग्रेस जीतेगी, बीजेपी हारेगी..!
“जय कांग्रेस” pic.twitter.com/m4QnGocYio
मालूम हो कि प्रदेश में चार चरणों में हुए मतदान में कुल 71.2 फीसदी मतदान हुआ, जो कि 2014 की तुलना में 9.63 फीसदी अधिक था। कमलनाथ छिंदवाड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से चुनाव जीते थे।