लाइव न्यूज़ :

CM कमलनाथ ने कहा- किसानों का दमन बर्दाश्त नहीं, यह मेरी सरकार है

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 25, 2018 20:51 IST

भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ एक तरह से मोर्चा खोल दिया और वह लगातार किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तक करने की बात कह रही है. किसानों की परेशानी पर राजनीति गर्माने और फिर सोमवार को पुलिस के लाठी चार्ज के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ की नाराजगी भी सामने आई.

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि ये मेरी सरकार है, पुरानी सरकार नहीं, जहां किसानों के सीने पर गोलियां तक दागी गई. कानून व्यवस्था को बिगड़ने न दें.

मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत झेल रहे किसान इन दिनों सड़क पर है. खुद कमलनाथ ने इस मामले को लेकर केन्द्र से चर्चा कर प्रदेश में खाद की उपलब्धता का प्रयास किया. इसी बीच किसानों के प्रदर्शन भी तेज हुए और सोमवार को स्थिति यहां तक निर्मित हुई कि गुना में बेकाबू किसानों पर पुलिस ने लाठियां भांज डाली. 

इसके अलावा राज्य के रायसेन, राजगढ़, विदिशा,छतरपुर, टीकमगढ़ और अशोक नगर में किसान प्रदर्शन करते रहे तो टीकमगढ़ में पुलिस के पहरे में खाद का वितरण किया गया. वहीं चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनते ही शुरू हुई खाद की किल्लत ने राज्य में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज कर दिया. 

भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ एक तरह से मोर्चा खोल दिया और वह लगातार किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तक करने की बात कह रही है. किसानों की परेशानी पर राजनीति गर्माने और फिर सोमवार को पुलिस के लाठी चार्ज के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ की नाराजगी भी सामने आई.

कमलनाथ ने मंगलवार को एक के बाद एक दो ट्वीट किए और अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त कर उन्हें खुली चेतावनी दे डाली. कमलनाथ ने अपने पहले ट्वीट में कहा कि ‘प्रदेश में शीघ्र हल होगा यूरिया का संकट. किसान भाई परेशान ना हो. सतत प्रयासों से पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित. यूरिया लेने के लिए आ रहे किसानों पर लाठियां बर्दाश्त नहीं. यह कमलनाथ की सरकार है , किसान हितैषी सरकार है. अधिकारी पुरानी मानसिकता बदले.’ 

पहले ट्वीट के बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट भी किया जिसमें लिखा है कि ‘ यह पुरानी सरकार नहीं, जहां किसानों के सीने पर गोलियां तक दागी गयी. कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने ना दे, लेकिन किसानों का दमन बर्दाश्त नहीं. मेरी सभी जिम्मेदारों को खुली चेतावनी.’

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप