लाइव न्यूज़ :

दानिश अली के बसपा में शामिल होने पर बोले एचडी कुमारस्वामी- 'यह हमारी रणनीति का हिस्सा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 16, 2019 20:50 IST

दानिश अली बसपा में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह उत्तर प्रदेश में हापुड़ के रहने वाले हैं लेकिन यहां जद—एस को जमा नहीं सके। अब वह प्रदेश में काम करना चाहते हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले जद—एस के नेता दानिश अली शनिवार(16 मार्च) को बहुजन समाजवादी पार्टी(बसपा) में शामिल हो गये हैं। दानिश अली के बसपा में शामिल होने के कुछ देर बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि दानिश अली हमारे सलाह के बाद ही बसपा में शामिल हुआ है। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बोला, 'जद—एस के महासचिव दानिश अली मुझसे और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा से सलाह-मशविरे के बाद बसपा में शामिल हुआ। ये एक राजनीतिक समीकरण है और एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला भी। ये फैसला जद—एस और बसपा दोनों के लिए अच्छा साबित होगा लोकसभा चुनाव में।'

जद—एस के महासचिव दानिश अली  के बसपा में शामिल होने के वक्त बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा मौजूद थे। दानिश अली ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा कि वह उत्तर प्रदेश में हापुड़ के रहने वाले हैं लेकिन यहां जद—एस को जमा नहीं सके। अब वह प्रदेश में काम करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि जद—एस का उत्तर प्रदेश में बड़ा सांगठनिक ढांचा नहीं है। इस बीच, बसपा सूत्रों ने बताया कि अली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से प्रत्याशी बनाये जाने की संभावना है। 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ाबहुजन समाज पार्टी (बसपा)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया