लाइव न्यूज़ :

"RSS की एक लॉबी चिकित्सकों को कर रही है गुमराह, दिल्ली से आए 2 लोगों ने डॉक्टरों को भड़काया", सीएम अशोक गहलोत का आरोप

By भाषा | Updated: April 2, 2023 07:32 IST

राजस्थान में प्रदर्शनकारी चिकित्सकों पर बोलते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि ‘‘डॉक्टरों द्वारा वित्त सचिव को दी गई सिफारिशों पर सभी सहमत थे, लेकिन बाद में आरएसएस से जुड़े कुछ चार-पांच डॉक्टरों ने आपत्ति जताई। यह आरोप नहीं बल्कि सच्चाई है कि वे आरएसएस के लोग हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अशोक गहलोत ने आरएसएस पर एक बड़ा आरोप लगाया है।उनके अनुसार, राजस्थान में प्रदर्शनकारी चिकित्सकों को आरएसएस भड़का रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली से दो आरएसएस के लोग आए थे जो डॉक्टरों को गुमराह कर वापस लौट गए।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी एक ‘‘लॉबी’’ राज्य में स्वास्थ्य के अधिकार विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे निजी चिकित्सकों को भड़का रही है और गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके चलते मरीज परेशानी का सामना कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने दावा किया है कि कानून के क्रियान्वयन से उनके सुचारू कामकाज में बाधा उत्पन्न होगी और स्थानीय अधिकारियों का दखल बढ़ेगा। 

सीएम गहलोत ने क्या कहा है

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की हड़ताल के बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा कि विधेयक के तहत लोगों को 25 लाख रुपए तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं पाने का अधिकार दिया गया है और सरकार इलाज का भुगतान करेगी। ऐसे में उन्होंने चिकित्सकों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है। 

आरएसएस से जुड़े कुछ चार-पांच डॉक्टरों ने पहले जताई आपत्ति- सीएम गहलोत

गहलोत ने आगे कहा, ‘‘डॉक्टरों द्वारा वित्त सचिव को दी गई सिफारिशों पर सभी सहमत थे, लेकिन बाद में आरएसएस से जुड़े कुछ चार-पांच डॉक्टरों ने आपत्ति जताई। यह आरोप नहीं बल्कि सच्चाई है कि वे आरएसएस के लोग हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘आरएसएस से जुड़े चार-पांच लोग, जिन्होंने चिकित्सकों को गुमराह किया, वे गद्दार हैं।’’ मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दो लोग दिल्ली से आए और उनसे मिलने के लिए कहा है। 

दिल्ली से आए दो लोगों ने डॉक्टरों को किया गुमराह-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 

सीएम गहलोत ने यह भी कहा है कि ‘‘उन्हें वित्त सचिव अखिल अरोड़ा के पास भेज दिया गया, लेकिन सचिव से मिलने के बजाय, दोनों राज्यपाल के पास चले गए। वे यहां चिकित्सकों को गुमराह करने के बाद दिल्ली लौट गए।’’ उन्होंने दावा किया कि दिल्ली से आए दोनों लोग आरएसएस से जुड़े हैं।  

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे