Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी, भगवंत मान की सभा में होंगी शामिल

By रुस्तम राणा | Published: February 10, 2022 10:30 AM2022-02-10T10:30:24+5:302022-02-10T11:22:34+5:30

Punjab Election 2022: आपके राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब जाएंगे।

CM Arvind Kejriwal's wife & daughter to visit Punjab for campaigning in the state assembly elections | Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी, भगवंत मान की सभा में होंगी शामिल

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी, भगवंत मान की सभा में होंगी शामिल

चंडीगढ़: पंजाब चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपना जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। राज्य के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी भी प्रचार करेंगी।

आपके राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब जाएंगे। वे 11 फरवरी को संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'जनसभा' में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल की पत्नी और बेटी सबसे पहले संगरूर जिले में पहुंचेंगी। यहां धुरी सीट से पार्टी के उम्मीदवार और सीएम फेस भगवंत मान के लिए प्रचार करेंगी। वे यहां महिलाओं से संवाद करेंगी और आप को समर्थन देने की अपील करेंगी। पार्टी का कहना है कि सुनीता केजरीवाल और हर्षिता को अन्य सीटों पर भी संवाद के लिए भेजा जा सकता है।

बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी अपने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। साल 2017 के चुनाव में आप दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि तब पार्टी ने अपना सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं किया था, लेकिन इस बार पार्टी ने अपना सीएम फेस घोषित कर दिया है, जो भगवंत मान हैं। आम आदमी पार्टी चुनाव को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखे हुए और सर्वे भी पार्टी के इस दृष्टिकोण को बल दे रहे हैं। 

राज्य की 117 विधानसभा सीटों में एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान होने हैं और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। वर्तमान में यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है, जिसका नेतृत्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे हैं और वहीं इस बार कांग्रेस की तरफ से सीएम फेस घोषित किए गए हैं।  

Web Title: CM Arvind Kejriwal's wife & daughter to visit Punjab for campaigning in the state assembly elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे