लाइव न्यूज़ :

दिल्ली CM ने अमित शाह को दी चुनौती, कहा-केंद्र सरकार के प्रदर्शन पर कर लें खुली बहस

By भाषा | Updated: September 23, 2018 22:45 IST

इससे पहले शाह ने स्थानीय रामलीला मैदान में दिन में केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने साढ़े तीन साल के शासन के दौरान दिल्ली को विकास से 'वंचित' रखा । दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता के इसी आरोप के उत्तर में उन्हें बहस की चुनौती दी है ।

Open in App

नई दिल्ली, 23 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार और राष्ट्रीय राजधानी की आप सरकार के प्रदर्शन पर सार्वजनिक बहस कराने की रविवार को चुनौती दी ।

इससे पहले शाह ने स्थानीय रामलीला मैदान में दिन में केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने साढ़े तीन साल के शासन के दौरान दिल्ली को विकास से 'वंचित' रखा । दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता के इसी आरोप के उत्तर में उन्हें बहस की चुनौती दी है ।

केजरीवाल ने हिंदी में ताबड़तोड़ ट्वीट करते हुए लिखा, 'अमित शाह जी, जितने काम मोदी जी ने 4 साल में किए, उससे 10 गुना ज़्यादा काम हमने किए । मोदी जी ने जितने जनविरोधी और ग़लत काम किए, हमने एक भी ऐसा काम नहीं किया ।' उन्होंने लिखा है, 'मैं आपको चैलेंज देता हूँ । आइए इसी राम लीला मैदान में इस पर एक खुली बहस हो जाए - दिल्ली की सारी जनता के सामने ।'

बाद में, दिल्ली सरकार ने बयान जारी कर भाजपा प्रमुख के आरोपों को खारिज किया ।

शाह ने कहा था, 'केजरीवाल का एक मात्र मंत्र झूठ बोलना है ।'

एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने पूछा कि 14 वें वित्त आयोग में बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार ने दिल्ली सरकार को कितने धन दिये हैं ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'अमित शाह जी, आपने दिल्ली को 14 वें वित्त आयोग में कितने रुपये दिये ? मात्र 325 करोड़ ? दिल्ली में भी तो पूर्वांचल के लोग रहते हैं । उनके विकास के लिए क्यों नहीं पैसे दिए ? दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों के ख़िलाफ़ केंद्र सरकार का भेदभाव क्यों ?'

शाह ने कांग्रेस पर उसके शासनकाल में ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित पूर्वी क्षेत्र के साथ 'अन्याय' करने का आरोप लगाया ।

बीजेपी नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले साढे चार साल में विकास सुनिश्चित करने के लिए 13.8 करोड़ रूपये जारी किये हैं ।

हालांकि केजरीवाल ने दिल्ली में सफाई व्यवस्था और पुलिस के मामले में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला । 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'आपको दिल्ली के लोगों ने दो ही काम दिए थे - सफ़ाई और पुलिस । आपने दोनों का बेड़ा गर्क कर दिया । ना आपसे दिल्ली की सफ़ाई होती है और ना पुलिस संभलती है ।'

उन्होंने कहा, 'हमें दिल्ली वालों ने बिजली, पानी, शिक्षा और अस्पतालों की ज़िम्मेदारी दी थी । इनमें हुए अच्छे कामों का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है ।'

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां