लाइव न्यूज़ :

बिहार के जेलों में मानसिक रोगियों के बेहतर इलाज के लिए बहाल किए जाएंगे क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2023 19:55 IST

यह बहाली संविदा पर की जाएगी। बैठक में पैक्सों के प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी का भी निर्णय लिया गया है। अब यदि पैक्स या व्यापार मंडल ससमय शत प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति करते हैं तो पूर्व में दिए दिए जाने वाले प्रोत्साहिन राशि से तीन गुणा अधिक मिलेगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे नीतीश कुमार की अध्यक्ष में आज हुई कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगीयह निर्णय लिया गया है कि बिहार के जेल में मानसिक रोगियों को विशेष सुविधा मिलेगीसभी 8 सेंट्रल जेल में एक क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की बहाली होगी

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्ष में आज हुई कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस दौरान यह निर्णय लिया गया है कि बिहार के जेल में मानसिक रोगियों को विशेष सुविधा मिलेगी। सभी 8 सेंट्रल जेल में एक क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की बहाली होगी। यह बहाली संविदा पर की जाएगी। बैठक में पैक्सों के प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी का भी निर्णय लिया गया है। अब यदि पैक्स या व्यापार मंडल ससमय शत प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति करते हैं तो पूर्व में दिए दिए जाने वाले प्रोत्साहिन राशि से तीन गुणा अधिक मिलेगा। 

बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से ही चावल आपूर्ति के लिए दी जाने वाली प्रति क्विंटल ₹10 की राशि को बढ़ा दिया गया है। 30 जून तक शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने पर ₹30 प्रति क्विंटल, 31 जुलाई तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹25 प्रति क्विंटल, एवं उसके बाद शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने पर ₹20 प्रति क्विंटल की दर से अनुदान राशि की भुगतान की स्वीकृति दी गई है। 

इसके आलावा जल संसाधन विभाग के कुल 7 सिंचाई अंचल पदाधिकारियों को बिहार राजस्व सेवा के मूल कोटि पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में सेवा समायोजन किया गया है। राजकीय अतिथि शाला के तत्कालीन अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव को केंद्रीय श्रम सेवा के अनुरूप केंद्रीय वेतनमान का लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी गई है। वहीं, बक्सर के राजपुर के तत्कालीन सीओ राकेश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 

वहीं, निर्वाचन कार्य के दौरान चुनाव कर्मी, सुरक्षा कर्मी की मृत्यु या स्थाई अपंगता की स्थिति में दिए जाने वाले अनुग्रह अनुदान को लेकर भी कैबिनेट की मुहर लगी है। बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के प्रथम परिनियम की स्वीकृति दी गई है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र प्रसाद मिश्रा की सेवा निवृत्ति के बाद इस पद पर अगले दो वर्षों के लिए संविदा पर नियोजन की स्वीकृति दी गई है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?