लाइव न्यूज़ :

लिपिक की पत्नी ने बेसिक शिक्षाधिकारी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया, जांच का आदेश

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:26 IST

Open in App

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 25 फरवरी जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पर उन्हीं के कार्यालय में तैनात लिपिक की पत्नी ने अश्लील हरकतें करने और जातिसूचक अपशब्द कहने के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीएसए कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक अमित भास्कर की पत्नी सुतिन भास्कर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने बुधवार की शाम दफ्तर में उसके साथ अश्लील हरकतें की और जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

गौरतलब है कि बीएसए इसी माह की 28 तारीख को सेवानिवृत हो रहे हैं और उन्होंने महिला के पति का दो दिन पहले ही तबादला किया है।

बीएसए राजपूत का कहना है कि महिला का पति ड्यूटी में लापरवाही करता है इसलिये उसे हाल ही में स्थानांतरित कर दिया गया था। महिला यह तबादला रोकने का दबाव बना रही थी और कई महिला नेताओं और अध्यापकों के साथ दफ्तर आकर उनके साथ बदसुलूकी की थी।

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जिस वक्त की घटना बतायी जा रही है, उस समय बीएसए कार्यालय में काफी लोग मौजूद थे मगर किसी ने भी महिला के साथ ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है।

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं इसलिये इसकी जांच मुख्य विकास अधिकारी निशा आनंद को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे