लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन विधेयक पर विरोध, हावड़ा जिले में नेशनल हाईवे-6 पर जुटे मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग

By विनीत कुमार | Updated: December 13, 2019 15:28 IST

एनआरसी पर पूर्वोत्तर राज्यों में भारी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इस बीच ममता बनर्जी ये भी कह चुकी हैं कि वे नागरिकता बिल को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में नागरिकता विधेयक का विरोध, कई लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग छह को अवरूद्ध कियाममता बनर्जी कह चुकी हैं कि वे सीएबी पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी, बिल के खिलाफ बुलाई मेगा रैली

नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को लेकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भी विरोध-प्रदर्शन हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने सीएबी और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के उलुबेरिया में राष्ट्रीय राजमार्ग छह को अवरूद्ध कर दिया। पीटीआई के हवाले से ये खबर आई है। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।

बता दें कि एनआरसी पर पूर्वोत्तर राज्यों में भारी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। राज्य सभा में बुधवार को जब विधेयक पर चर्चा हो रही थी, उसी दौरान असम में व्यापक हिंसा शुरू हो गई। इसके बाद हालात यहां तक पहुंच गये कि गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू लगाने पड़े। वहीं, कुछ जिलों में इंटरनेट तक बंद करने पड़े। त्रिपुरा में भी इंटरनेट बंद करना पड़ा।

इस बीच ममता बनर्जी साफ कर चुकी हैं कि वे पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन विधेयक लागू नहीं होने देंगी। पंजाब और केरल ने भी यही बातें दोहराई हैं। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी ने नागरिकता बिल के खिलाफ कोलकाता में 16 दिसंबर को मेगा रैली भी बुलाई है।

ममता बनर्जी ने गैर-बीजेपी राज्यों पर अपना एजेंडा थोपने का आरोप लगाते हुए कहा, 'हम बंगाल में कभी भी एनआरसी और नागरिकता बिल लागू नहीं करेंगे, भले ही इसे संसद में पास कर दिया गया हो।'

राज्य में सिलसिलेवार विरोध प्रदर्शनों की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े समारोह से संबंधित बैठक में शामिल होने के लिए प्रस्तावित दिल्ली यात्रा भी रद्द कर दी है। उन्होंने कहा, 'नागरिकता कानून भारत को विभाजित करेगा। जब तक हम सत्ता में हैं, राज्य के एक भी व्यक्ति को भी देश नहीं छोड़ने देंगे।' 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं