लाइव न्यूज़ :

मुंबई में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए CISF के जवानों ने किया फ्लैग मार्च, 700 से अधिक पुलिस वाले संक्रमित

By भाषा | Updated: May 21, 2020 11:28 IST

भारत में कोरोना संक्रमण और उससे मौत के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से आए हैं। राज्य में 39,297 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं और 1390 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 10318 लोग ठीक हो चुके हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस के 700 से अधिक कर्मियों को अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उनमें से, 10 की मौत हो चुकी है।कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक लागू रहेगा।

मुंबई: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए बुधवार रात दक्षिण मुंबई के एक क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। एक अधिकारी ने गुरुवार (21 मई) को कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की पांच कंपनियां धारावी समेत कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में तैनाती के लिए सोमवार को मुंबई पहुंचीं। उन्होंने बताया कि अपने हथियारों से लैस होकर सीआईएसएफ के जवानों ने बुधवार (20 मई) रात को भेंडी बाजार इलाके में फ्लैग मार्च किया।

मुंबई पुलिस के 700 से अधिक कर्मी कोरोना संक्रमित

मुंबई पुलिस के 700 से अधिक कर्मियों को अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उनमें से, 10 की बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों की तैनाती से मुंबई पुलिस कर्मियों को लॉकडाउन ड्यूटी में थोड़ी राहत मिलेगी। इस बीच, वाशिम जिला प्रशासन ने पृथक-वास मानदंडों का पालन नहीं करने वालों पर 2,000 रुपये का जुर्माना और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और मास्क न पहनने के लिए 500 रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह फैसला उन लोगों के खिलाफ शिकायतों के मद्देनजर लिया गया है, जो हाल ही में वाशिम में लौटे हैं और गृह पृथक-वास नियमों का पालन नहीं कर रहे।

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक लागू रहेगा। महाराष्ट्र में बुधवार तक कोरोना वायरस के 39,297 मामले सामने आए हैं और 1,390 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमण और उससे मौत के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'