लाइव न्यूज़ :

सीआईएससीई आफलाइन माध्यम से बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगी, संशोधित तिथियों की सूची जारी की

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर काउंसिल आफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने- शनिवार को घोषणा की कि वह 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा का आयोजन आफलाइन माध्यम से करेगी ।

परिषद ने इस संबंध में संशोधित तिथियों की सूची भी जारी की जिसके अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षा 29 नवंबर से और 12वीं कक्षा की परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी । यह क्रमश: 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को समाप्त होगा ।

गौरतलब है कि सीआईएससीई ने पिछले सप्ताह टर्म-1 बोर्ड परीक्षा टालने की घोषणा की थी और इसका कारण उसने ‘अपने नियंत्रण से बाहर’ होना बताया था । पूर्व में 10वीं और 12वीं कक्षा की 15 एवं 16 नवंबर से शुरू होना निर्धारित किया गया था ।

सीआईएससीई के कार्यकारी प्रमुख गैरी अराथून ने कहा कि सीआईएससीई को स्कूलों के प्रमुखों, अभिभावकों और छात्रों से काफी संख्या में ई मेल प्राप्त हुए जिन्होंने प्रथम सेमेस्टर परीक्षा आनलाइन आयोजित करने की स्थिति में कई कठिनाइयों एवं आशंकाओं का जिक्र किया था ।

उन्होंने कहा कि इन कारणों में छात्रों एवं अभिभावकों ने उपकरणों की उपलब्धता नहीं होना, बिजली आपूर्ति एवं नेटवर्क की समस्या बताया गया था। इस बारे में विचार-विमर्श के बाद हमने तय किया कि स्कूलों में आफलाइन माध्यम से परीक्षा आयोजित होगी और इसके विस्तृत दिशानिर्देशों की घोषणा जल्द ही की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब