लाइव न्यूज़ :

CISCE Results 2023 Updates: आज 3 बजे ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट होगा जारी, यहां पाएं डायरेक्ट लिंक

By आजाद खान | Updated: May 14, 2023 10:27 IST

इससे पहले शनिवार को बोर्ड के सचिव गेरी अराथून ने रिजल्ट को लेकर एक अपडेट दिया था। उन्होंने कहा बयान जारी कर कहा था कि ICSE 10वीं और ISC 12वीं के ‘‘परिणाम 14 मई को अपराह्न तीन बजे घोषित किए जाएंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देआईसीएसई ने परिक्षा के परिणामों को लेकर एक अपडेट जारी किया है। बोर्ड आज 3 बजे ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

CISCE Results 2023 Updates: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE)ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) के रिजल्ट की घोषणा आज दोपहर को जारी करेगी। सीआईएससीई ने कहा है कि इन परीक्षाओं का रिजल्ट 14 मई दोपहर के तीन बजे जारी होगा। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा को दिए है, वे आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। 

इससे पहले शनिवार को बोर्ड के सचिव गेरी अराथून ने रिजल्ट जारी होने को लेकर एक बयान जारी किया था और कहा था कि परिणाम को 14 मई को घोषिछ किया जाएगा। उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि ‘‘परिणाम 14 मई को अपराह्न तीन बजे घोषित किए जाएंगे।’’ बता दें कि सीआईएससीई ने फरवरी/मार्च में कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और कक्षा 12वीं (आईएससी) की परीक्षा आयोजित की थी। 

ICSE, ICS Result 2023 Updates: पास होने के लिए इतने चाहिए नंबर

बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए बोर्ड ने एक न्यूनतम अंकों का एक फीसदी भी तय किया है। ऐसे में किसी भी छात्र को पास घोषित किए जाने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। प्रैक्टिकल विषयों के लिए भी 33 फीसदी अंक होने चाहिए।

ऐसे में बोर्ड द्वारा जो रिजल्ट जारी किया जाएगा उसमें छात्र से जुड़ी सभी जानकारियां होगी। उसमें छात्र का नाम, जन्म की तारीख, स्टूडेंट आईडी, स्कूल का नाम, थ्योरी और व्यावहारिक विषयों में अंक, विषयों का नाम, परिणाम की स्थिति सहित अन्य डिटेल्स शामिल होंगी। 

ICSE and ISC Results 2023: ऐसे करें रिजल्ट चेक 

आईसीएसई और आईएससी के रिजल्ट को चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। इसके लिए सबसे पहले आप लॉगिन करें और फिर अपना यूजर नेम और पासवर्ड को डालें। फिर 'प्रोफाइल' वाले पेज पर जाएं और अपने आधार नंबर को सिंक करें। इसके बाद 'पुल पार्टनर डॉक्यूमेंट्स' वाले बटन को क्लिक करें। ऐसे में आपके सामने 'काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन' का ऑप्शन दिखेगा, उसे आप चुनें। फिर आप ड्रॉपडाउन मेनू में से अब ICSE/ISC मार्कशीट, माइग्रेशन या पासिंग चुनें। इसके बाद आप जरूरी जानकारी को भरें और फिर 'Get Document' पर क्लिक करें।

डायरेक्ट लिंक: ICSE या ISC Results

टॅग्स :सीआईएससीई.ओआरजीएग्जाम रिजल्ट्सexamआयएससी परिणामआयसीएसई परिणाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम