लाइव न्यूज़ :

Christmas 2023: कार्डिनल जॉर्ज एलनचेरी ने सिरो मालाबार गिरजाघर के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2023 11:04 IST

Christmas 2023: सिरो-मालाबार कैथोलिक गिरजाघर के एर्नाकुलम-अंगामाली आर्चडायोसिस में विवाद के बीच आया।

Open in App
ठळक मुद्देविवाद में समान प्रार्थना सभा को लागू करना और गिरजाघर की भूमि का सौदा शामिल है। आर्कबिशप एंड्रयूज थज़थ को एर्नाकुलम-अंगामाली डायोसिस का अपोस्टोलिक प्रशासक नियुक्त किया गया था।कुरिया बिशप सेबेस्टियन वानियापुरक्कल प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे।

कोच्चिः कार्डिनल जॉर्ज एलनचेरी ने सिरो मालाबार गिरजाघर के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। एलनचेरी ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। एलनचेरी एर्नाकुलम-अंगामाली आर्चडायोसिस के प्रमुख आर्चबिशप के पद पर थे। उनका यह फैसला सिरो-मालाबार कैथोलिक गिरजाघर के एर्नाकुलम-अंगामाली आर्चडायोसिस में विवाद के बीच आया।

इस विवाद में समान प्रार्थना सभा को लागू करना और गिरजाघर की भूमि का सौदा शामिल है। सिरो-मालाबार मेजर आर्चीपिस्कोपल क्यूरिया द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एलनचेरी के इस्तीफे के अलावा, त्रिशूर डायोसिस के मेट्रोपॉलिटन आर्कबिशप एंड्रयूज थज़थ को एर्नाकुलम-अंगामाली डायोसिस का अपोस्टोलिक प्रशासक नियुक्त किया गया था।

एलनचेरी ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि जब तक एर्नाकुलम-अंगामाली डायोसिस के एक मेजर आर्चबिशप की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक कुरिया बिशप सेबेस्टियन वानियापुरक्कल प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे।

यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कार्डिनल ने कहा कि उन्होंने 2019 में पोप को अपना इस्तीफा सौंपा था लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया था क्योंकि चर्च के पादरी उनके फैसले से सहमत नहीं थे। कार्डिनल ने कहा कि इसके बाद उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर में इस्तीफा दिया था।

जिसे एक वर्ष बाद पोप ने स्वीकार कर लिया तथा प्रमुख आर्चबिशप एवं सिरो मालाबार गिरजाघर का पद त्यागने की अनुमति दी। एलनचेरी का जन्म 19 अप्रैल 1945 को केरल के कोट्टायम जिले के थुरुथी, चंगनाचेरी में हुआ था। उन्हें 18 फरवरी 2012 को बेनेडिक्ट16वें ने कार्डिनल घोषित किया था। 

टॅग्स :केरलक्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर