रावत के निधन पर चौहान ने शोक जताया

By भाषा | Published: December 8, 2021 09:11 PM2021-12-08T21:11:43+5:302021-12-08T21:11:43+5:30

Chouhan condoles the death of Rawat | रावत के निधन पर चौहान ने शोक जताया

रावत के निधन पर चौहान ने शोक जताया

भोपाल, आठ दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं सेना के अन्य अधिकारियों के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘सीडीएस का असमय इस तरह हमारे बीच से चला जाना संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। बिपिन रावत के निधन से भारत ने एक नायक को खो दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सिंह रावत के असामयिक दुखद निधन से मन व्यथित है। उनकी पत्नी मध्यप्रदेश की बेटी थी।’’

चौहान ने ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chouhan condoles the death of Rawat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे