लाइव न्यूज़ :

रांची में हुई लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को फिर से चुना गया राष्ट्रीय अध्यक्ष

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2024 15:26 IST

लोजपा(रा) की ओर से कहा गया कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चिराग पासवान को राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में पुनः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान के लिए पार्टी ने कहा, हमें आपके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा हैसूत्रों के अनुसार लोजपा(रा) झारखंड में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत 85 अन्य पदाधिकारी शामिल हुए

रांची:झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को हुई लोजपा(रा) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। लोजपा(रा) की ओर से कहा गया कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चिराग पासवान को राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में पुनः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। पार्टी को आपके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है। साथ ही पार्टी आपके मार्गदर्शन में एक नई ऊंचाई हासिल करेगी। 

वहीं लोजपा(रा) के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। साथ ही विश्वास दिलाता हूं कि पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सपनों की पार्टी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा। 

लोजपा रामविलास इस वर्ष होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर अभी से रणनीति बनाने में लगी है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि राज्य में उनकी पार्टी विधानसभा का चुनाव लड़े और अपनी पार्टी की मजबूत उपस्थिति झारखंड में दर्ज कराए। 

वहीं एससी-एसटी के मुद्दे पर आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी को उम्मीद है कि केंद्र इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेगी। इस मुद्दे पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत 85 अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। 

सूत्रों के अनुसार लोजपा(रा) झारखंड में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर