लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बने रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान

By भाषा | Published: November 5, 2019 02:24 PM2019-11-05T14:24:49+5:302019-11-05T14:46:17+5:30

35 वर्षीय चिराग पासवान बिहार की जमुई लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बने हैं।

Chirag Paswan appointed as the Chief of Lok Janshakti Party LJP at the party's national executive meeting. | लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बने रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान

लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बने रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान

Highlights केंद्र में सत्तारूढ़ राजग में भाजपा की सहयोगी लोजपा के लोकसभा में छह सदस्य हैं। लोजपा अपने स्थापना दिवस 28 नवंबर को राज्य में रैली आयोजित करने की योजना बना रही है।

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने पार्टी का दारोमदार अपने बेटे चिराग पासवान को सौंपने दिया है मंगलवार को एलजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसके ऐलाना किया गया। लोजपा की स्थापना 73 वर्षीय रामविलास पासवान ने वर्ष 2000 में की थी। सूत्रों ने कहा कि रामविलास पासवान पार्टी के संस्थापक-संरक्षक होंगे और उनके बेटे अध्यक्ष पद संभालेंगे। मोदी सरकार में मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने चिराग पासवान को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष चुना है।

35 वर्षीय चिराग बिहार की जमुई लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बने हैं। लोजपा अपने स्थापना दिवस 28 नवंबर को राज्य में रैली आयोजित करने की योजना बना रही है। लोजपा की बिहार इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस की जगह लेंगे।

पारस को राम विलास पासवान के एक और भाई राम चंद्र पासवान के निधन के बाद लोजपा की इकाई दलित सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्र में सत्तारूढ़ राजग में भाजपा की सहयोगी लोजपा के लोकसभा में छह सदस्य हैं। रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में  उनके बेटे प्रिंस राज ने जीत दर्ज की है।

Web Title: Chirag Paswan appointed as the Chief of Lok Janshakti Party LJP at the party's national executive meeting.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे