लाइव न्यूज़ :

चीन हमारे देश में घुस रहा था और इधर हमारा प्रधानमंत्री 8000 करोड़ के हवाईजहाज खरीद रहा थाः राहुल गांधी

By गुणातीत ओझा | Updated: October 6, 2020 15:37 IST

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पटियाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चीन तवान के दौरान पीएम मोदी अपने लिए 8000 करोड़ रुपये के दो हवाई जहाज खरीद रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले 8000 करोड़ रुपये के दो हवाई जहाज खरीदे हैं।

नई दिल्लीः विपक्ष इन दिनों सरकार पर हमलावर है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों दिग्गज नेता सरकार पर निशाना बनाए हुए हैं। हाथरस कांड में सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाने के बाद अब राहुल गांधी ने सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले 8,000 करोड़ रुपये के दो हवाई जहाज खरीदे हैं, अपने चढ़ने के लिए। राहुल गांधी ने कहा कि उधर चीन घुस आया है, हमारे सैनिक बॉर्डर पर खड़े हैं, सर्दी में खड़े में हैं। और इधर हमारा प्रधानमंत्री 8,000 करोड़ के दो हवाई जहाज खरीदता है। बता दें कि पंजाब के पटियाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ये बातें कहीं।

मोदी नए कृषि कानूनों से किसानों और मजदूरों को ‘खत्म’ कर रहे : राहुल गांधी

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन कृषि कानूनों से ‘किसानों और मजदूरों को वैसे ही खत्म’ कर रहे हैं जैसे उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी से छोटे दुकानदारों को ‘बर्बाद’ कर दिया था। राहुल ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि पिछले छह वर्षों के दौरान नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की कोई भी नीति गरीबों, किसानों या मजदूरों के कल्याण के लिए नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘ सभी नीतियां उनके तीन-चार चुनिंदा दोस्तों के लिए बनायी गयी हैं।"

राहुल गांधी ने अनाजों की खरीद और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रणाली को मजबूत बनाने की आवश्यकता है और अधिक संख्या में मंडियों को स्थापित करने की आवश्यकता है। एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी देने की, किसानों को बुनियादी ढांचा मुहैया कराने, भंडार गृह स्थापित करने की आवश्यकता है।’’

नरेंद्र मोदी व्यवस्था को मजबूत नहीं कर रहेः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘नरेंद्र मोदी व्यवस्था को मजबूत नहीं कर रहे हैं... अगर मोदी बेहतर पीडीएस देते हैं और एमएसपी की गारंटी देते हैं, ज्यादा मंडियां देते हैं तो अंबानी और अडानी पैसा नहीं बना सकते।’’ उन्होंने दावा किया कि नए कृषि कानून न केवल किसानों और मजदूरों के बल्कि पूरे देश के खिलाफ" हैं और देश की आजादी को ‘‘छीनने वाले’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जिस प्रकार उन्होंने (मोदी) जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और नोटबंदी से छोटे दुकानदारों और छोटे व मंझोले व्यवसायों को समाप्त कर दिया, उसी प्रकार वह किसानों और श्रमिकों को खत्म कर रहे हैं तथा इन तीन कानूनों से आपका गला काटा जा रहा है।" 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?