लाइव न्यूज़ :

आखिर कब कम हो जाएंगे कोरोना वायरस के मामले, चीन के टॉप डॉक्टर और मेडिकल एडवाइजर ने दिया जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 2, 2020 12:00 IST

कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से दुनिया भर के देशों में फैल गया है। कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से दुनिया की आधी आबादी घर में बंद और 48 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे83 वर्षीय डॉ. झॉन्ग कोरोना वायरस को लेकर चीन की सरकार द्वार तैनात मुख्य टीम के चीफ भी हैं। डॉ. झॉन्ग ने कहा, कोरोना वायरस को लेकर विश्व के ज्यादातर देशों ने कड़े कदम उठाए हैं। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि अगले चार हफ्तों में नए मामले आने लगभग बंद हो जाएंगे।  

बीजिंग: चीन के बीजिंग चीफ मेडिकल एडवाइजर और चीन के टॉप डॉक्टर डॉ. झॉन्ग  नैनशेन (Dr Zhong Nanshan) ने कहा है कि कोरोनो वायरस महामारी संभवत महीने के अंत यानी चार हफ्ते में खत्म हो सकता है। डॉ. झॉन्ग ने इसके साथ यह भी दावा किया है कि चीन में अब दोबारा कोरोना वायरल का प्रकोप देखने को नहीं मिलेगा। 83 वर्षीय डॉ. झॉन्ग कोरोना वायरस को लेकर चीन की सरकार द्वार तैनात मुख्य टीम के चीफ भी हैं। 

डेलीमेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. झॉन्ग ने यह बातें Shenzhen Television को एक दिए एक इंटरव्यू में कहा। चीन में कोरोना वायरस के फिर से वापसी पर कहा है कि ऐसा दोबारा हमारे देश में नहीं होगा क्योंकि हमने यहां कि मॉनिटरिंग सिस्टम को बहुत ज्यादा सख्त कर दिया है। 

डॉ. झॉन्ग ने बताए कोरोना वायरस से लड़ने के दो ही तरीके हैं? 

डॉ. झॉन्ग ने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दो ही तरीके हो सकते हैं। पहला संक्रमण को फैलने से रोका जाए और ट्रांसमिशन रेट को सबसे कम स्तर पर लाया जाए। फिर उसे बढ़ने से रोकें।

डॉ. झॉन्ग ने कहा, तरीका ये है कि संक्रमण में देरी लाएं और अपने कुछ मरीजों की संख्या को अलग-अलग तरीकों से कम करें। ताकि इससे हमें वैक्सीन बनाने का समय मिलेगा और हम इस बीमारी को खत्म कर पाएंगे। 

डॉ. झॉन्ग ने कहा, कोरोना वायरस को लेकर विश्व के ज्यादातर देशों ने कड़े कदम उठाए हैं। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि अगले चार हफ्तों में नए मामले आने लगभग बंद हो जाएंगे।  

चीन में लोगों को इस बात का डर है कि जो लोग कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं, उनमें फिर से कोरोना वायरस के लक्ष्ण मिल सकते हैं, जो अपने आप-पास के लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। इस सवाल के जवाब में डॉ. झॉन्ग ने कहा, ऐसा होने की संभावना काफी कम है। 

डॉ. झॉन्ग ने कहा, अगर फिर रेयर केस में ऐसा होता है कि कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीज फिर से पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका ट्रांसमिशन रेट काफा कम होता है...क्योंकि उस वक्त उनके शरीर में कोई लाइव वायरल नहीं होता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो