लाइव न्यूज़ :

चीन ने महामारी की वजह से विदेशी नागरिकों का भारत से प्रवेश निलंबित किया: चीनी दूतावास

By भाषा | Updated: November 5, 2020 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर चीनी दूतावास ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि चीन ने कोविड-19 महामारी की वजह से वैध वीजा या स्थायी निवास परमिट रखने वाले विदेशी नागरिकों का देश में भारत से प्रवेश अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि चीनी दूतावास द्वारा की गई घोषणा से संकेत मिलता है कि कदम अस्थायी है और यह भारत केंद्रित नहीं है क्योंकि यह कदम अन्य कई देशों के संबंध में भी उठाया गया है।

चीनी दूतावास ने एक नोट में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की वजह से, घोषणा की जाती है कि चीन ने वैध वीजा या स्थायी निवास परमिट रखने वाले विदेशी नागरिकों का देश में भारत से प्रवेश अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।’’

इसने कहा, ‘‘भारत स्थित दूतावास/वाणिज्य दूतावास उपरोक्त श्रेणियों के वीजा या निवास परमिट धारकों के स्वास्थ्य घोषणा फॉर्म पर मुहर नहीं लगाएंगे।’’

सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह कार्रवाई अस्थायी है जिसमें केवल मौजूदा वीजा निलंबित किए गए हैं और नोटिस से संकेत मिलता है कि भविष्य में वीजा आवेदन पर रोक नहीं लगाई गई है। तीन नवंबर के बाद जारी वीजा चीन यात्रा के लिए वैध हैं।

सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार भारतीयों की ‘चीन की तथा चीन से’ आवश्यक यात्रा को सुगम बनाने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में है।

चीन के कदम के संदर्भ में एक सूत्र ने कहा, ‘‘कदम के पीछे का कारण विश्वभर में कोविड-19 के मामलों में संभावित वृद्धि के चलते चीन की चिंताओं से जुड़ा प्रतीत होता है।’’

दूतावास की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए नोट में स्पष्ट किया गया है कि जिन विदेशियों के पास ‘‘राजनयिक, सेवा और सी श्रेणी का वीजा है, वे प्रभावित नहीं होंगे।’’

इसने कहा, ‘‘आपात या मानवीय आवश्यकता के उद्देश्य से चीन का दौरा करने की इच्छा रखने वाले विदेशी भारत में चीनी दूतावास/वाणिज्य दूतावासों में वीजा आवेदन दायर कर सकते हैं। तीन नवंबर के बाद जारी किए गए वीजा के साथ प्रवेश प्रभावित नहीं होगा।’’

दूतावास ने कहा कि ‘‘निलंबन’’ अस्थायी कदम है जो मौजूदा महामारी से निपटने के लिए चीन ने अपनाया है।

इसने कहा, ‘‘चीन मौजूदा महामारी की स्थिति के अनुरूप उचित समय पर आगे की घोषणा करेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान