लाइव न्यूज़ :

बुलेट ट्रेन के बहाने भारत में घुसना चाहता है चीन, बना चुका है ये ठोस प्लान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 13, 2018 13:05 IST

चीन के जनरल काउंसिल मा जानवू ने कोलकाता में अपने प्रस्ताव सामने रखें। बुलेट ट्रेन चीन के कुनमिंग शहर से कोलकाता तक की दूरी तय करेगी। यह बुलेट ट्रेन म्यामार और बांग्लादेश के रास्ते कोलकाता पहुंचेगी। 

Open in App

नई दिल्ली, 13 सितंबर:चीन एक परियोजना के तहत भारत से दूरियां खत्म करने के लिए अपना प्रस्ताव रखा है। चीन एक एक ऐसी योजना पर विचार कर रहा है जिससे भारत और चीन की दूरियां कम हो सके। इस दूरी को मिटाने के लिए चीन ने अपने शहर कुनमिंग से लेकर कोलकाता तक बुलेट ट्रेन चलाने का विचार कर रहा है। जी हां, चीन के जनरल काउंसिल मा जानवू ने कोलकाता में अपने प्रस्ताव सामने रखें। उन्होंन बुधवार को प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि यह बुलेट ट्रेन चीन के कुनमिंग शहर से कोलकाता तक की दूरी तय करेगी। यह बुलेट ट्रेन म्यामार और बांग्लादेश के रास्ते कोलकाता पहुंचेगी। 

इसके अलावा मा जानवू ने कहा कि इस योजना से चीन के कुछ शहरों और कोलकाता के बीच की दूरियां कम हो जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह मेरे हिसाब से एक बेहतरीन आइडिया है। बताया जा रहा है कि इस बुलेट ट्रेन से करीब 2,000 किलोमीटर की दूरी महज 2 घंटों में तय की जा सकेगी। यानी कि आप 2 से ढाई घंटे में भारत से चीन पहुंच सकते हैं। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस परियोजाना से दोनों देशों के बीच रिश्तें मजबूत होंगे बल्कि व्यापार और वाणिज्यिक क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे 2,800 किमी लंबी परियोजना में शामिल देशों के आर्थिक विकास की संभावना बढ़ जाती है। मा ने बताया कि 2015 में कुनमिंग में हुए ग्रेटर मेकांग सब्रेगियन (जीएमएस) की बैठक में भी इस बात का उल्लेख किया गया।  उन्‍होंने बांग्‍लादेश-चीन-भारत-म्‍यांमार (BCIM) कॉरीडोर के जरिये व्‍यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे