लाइव न्यूज़ :

चीन ने नए साल पर गलवान घाटी में फहराया अपना झंडा? राहुल गांधी का पीएम मोदी पर फूटा गुस्सा पर सेना ने बताया 'सच'

By विनीत कुमार | Updated: January 3, 2022 13:59 IST

चीन की ओर से गलवान घाटी में अपना झंडा फहराए जाने का कथित वीडियो शेयर किया गया है। इसे लेकर राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था।

Open in App
ठळक मुद्देचीन की ओर से एक जनवरी को वीडियो साझा कर गलवान में झंडा फहराने का दावा किया गया।इस वीडियो के आने के बाद भारत में भी सवाल उठे, राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।हालांकि, सूत्रों के अनुसार चीन ने जो वीडियो साझा किया है, वह विवादित क्षेत्र का नहीं है।

नई दिल्ली: चीन की ओर से जारी किए गए वीडियो पर भारत में विवाद मच गया है। चीन ने एक जनवरी को एक वीडियो जारी किया। चीनी सरकार के अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' की ओर से वीडियो ट्वीट किया गया और कहा गया कि भारत के साथ बॉर्डर के नजदीक गलवान घाटी में पीएलए सैनिकों ने झंडा फहराकर अपने चीनी लोगों को नए साल की शुभकामना भेजी।

इस वीडियो को चीनी सरकार से जुड़े और अधिकारियों की ओर से भी साझा किया गया। चीन की सरकार के नियंत्रण वाली मीडिया से जुड़े शेन शिवेइ ने लिखा कि नए साल पर गलवान घाटी में फहराया गया झंडा खास है क्योंकि इसे एक बार बीजिंग में तियानमेन स्क्वॉयर के ऊपर फहराया जा चुका है।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला

चीन की ओर से वीडियो जारी किए जाने के बाद विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हल्ला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'गलवान पर हमारा तिरंगा ही अच्छा लगता है। चीन को जवाब देना होग। मोदी जी चुप्पी तोड़ो।' 

चीन ने पिछले हफ्ते एक और उकसावे वाला कदम उठाया था जब उसने अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के नाम बदले थे और नए नाम की घोषणा की थी। इस पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि यह राज्य हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता रहा है।

गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराने पर सेना ने क्या कहा

एनडीटीवी की रिपोर्ट में सेना के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि  चीन ने जिस इलाके में झंडा फहराया वह दोनों देशों के बीच डिमिलिट्राइज्ड जोन का उल्लंघन नहीं करता है।

सूत्रों के मुताबिक यह झंडा चीन ने अपने हिस्से के गैर विवादित क्षेत्र में फहराया है। यह गलवान घाटी में नदी के उस मोड़ के पास की जगह नहीं है जहां 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था।

टॅग्स :चीनराहुल गांधीनरेंद्र मोदीलद्दाखभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील