लाइव न्यूज़ :

एमपी-छत्तीसगढ़ के किसानों की कर्जमाफी के बाद राजस्‍थान में होगा बड़ा ऐलान, ये है कांग्रेस का प्‍लान?

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 19, 2018 12:04 IST

सोमवार को दो बड़े राज्यों मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण के तुरन्त बाद किसानों की कर्जमाफी का ऐलान कर अपने चुनावी वादे को पूरा किया, वहीं राजस्थान के किसान इंतजार ही करते रह गए। 

Open in App

राजस्थान के लगभग 59 लाख किसानों के 99 हजार करोड़ रुपये की कर्ज माफी को लेकर सरकार, वित्त विभाग, और सहकारिता विभाग असमंजस की स्थिति में हैं। आज यहां जयपुर में प्रदेश के मुख्य सचिव डी. बी. गुप्ता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर उनसे मुलाकात कर किसानों के कर्ज के संबंध में चर्चा की। सहकारिता विभाग द्वारा तैयार आंकड़ों को देखते हुए कर्जमाफी तीन श्रेणियों में संभव हो, ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि कल सोमवार को दो बड़े राज्यों मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण के तुरन्त बाद किसानों की कर्जमाफी का ऐलान कर अपने चुनावी वादे को पूरा किया, वहीं राजस्थान के किसान इंतजार ही करते रह गए। जबकि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन उक्त दोनों राज्यों से पहले मुख्यमंत्री की बागडोर संभाली थी।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल के गठन के बाद किसानों के कर्जमाफी की घोषणा होगी। हालांकि कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्रशासन कर्ज माफी को लेकर हरकत में आ चुका है। सरकार ने बैंको से किसानों के कर्ज के आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने  38 हजार करोड का एवं छत्तीसगढ़ सरकार ने 6100 करोड़ रुपये के कुल कर्ज माफ कर किसानों को कर्ज से राहत दी है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से किसानों की कर्जमाफी के संबंध में सभी तथ्यों और उपलब्ध वित्तीय संसाधनों की जानकारी ली। अशोक गहलोत आज सिविल लाइन्स पहुंचे और वहां का जायजा लिया। ऐसा माना जा रहा है कि अशोक गहलोत जल्द ही मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कर्जमाफी से आने वाले पहाड़ सरीखे वित्तीय भार को देखते हुए नई सरकार और आला अधिकारियों को सर्दी में भी पसीने छूट रहे हैं।

किसानों की कर्ज माफी से सीधे तौर पर जुड़े सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने कर्जमाफी के आंकड़े तैयार किए हैं और कहा जा रहा है कि तीन श्रेणियों में कर्जमाफी का फार्मूला सरकार को दिया है और अब यह सरकार पर है कि सरकार किस श्रेणी का कर्ज वित्तीय संसाधनों की दृष्टि से माफ करती है। राजनीति गलियारों में ऐसी चर्चा चल रही हैं कि अशोक गहलोत अपने कार्यालय पहुंच कर मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ की तर्ज पर कर्जमाफी की घोषणा कर सकते हैं।

ऐसे हैं राजस्‍थान के कर्जदार

सहकारिता विभाग के अफसरों के अनुसार 50 हजार तक के कर्ज वाले किसानों की संख्या 16 लाख, 50 से 1.50 लााख तक की संख्या 8 लाख और तीन लाख तक के ऋणधारी किसानों की संख्या 1 लाख से अधिक है। कुल मिलाकर 25 लाख के करीब किसान हैं। भाजपा सरकार द्वारा जिन 30 लाख किसानों का कर्ज माफ किया वे इसमें शामिल नहीं हैं।

कर्जमाफी से पड़ेगा 12 हजार करोड़ का भार

उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार अगर सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है तो सरकार पर 12 हजार करोड़ का भार पड़ेगा और साथ ही जिन किसानों का गत सरकार द्वारा 50 हजार तक का कर्ज माफ हो चुका है उन्हें भी सरकार अगर शामिल करे तो यह आंकडा 99 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगा।

टॅग्स :राजस्थान सरकारअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?