लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक पुलिस को कोविड-19 के चलते सीमावर्ती जिलों में चौकस रहने का मुख्यमंत्री का निर्देश

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:13 IST

Open in App

बेंगलुरू, 10 अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को पुलिस को पड़ोसी राज्यों में कोविड- 19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सीमावर्ती जिलों में कड़ी चौकसी, अपराध को कतई नहीं बर्दाश्त न करने एवं मादक पदार्थ मामलों में कड़ाई से पेश आने समेत कई निर्देश दिये।

विधानसौध में यहां समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस की उसके अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रशंसा करते हुए बोम्मई ने अधिकारियों को राज्य में शांतिपूर्ण माहौल तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने तीसरी लहर रोकने के लिए कोविड पर नियंत्रण पाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ कोविड की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए कदम उठाया जाना है। सीमावर्ती जिलों में एहतियात बरतने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारियों को अधिक जवाबदेह बनना होगा। सीमा पर चौकियों पर निरीक्षण अनिवार्य होगा।’’

अपराध को वायरस के समान करार देते हुए बोम्मई ने अधिकारियों को अपराध दर नियंत्रण में लाने और कड़ाई से उसे रोकने का निर्देश दिया। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने उनसे जमीन विवाद से जुड़े अपराधों को भी रोकने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थ के विरूद्ध लड़ाई जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से आंतरिक सुरक्षा संभाग को मजबूत करने को भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब