लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री स्टालिन ने ओणम की बधाई दी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:39 IST

Open in App

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को ओणम के पर्व की बधाई दी और त्योहार को भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के “गर्वीले प्रतीक” के रूप में सराहा। एक बयान में, उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री, दिवंगत एम करुणानिधि द्वारा 2006-2011 की द्रमुक सरकार के दौरान मलयाली लोगों के लिए ओणम का जश्न मनाने के लिए कन्याकुमारी, कोयंबटूर, नीलगिरि, सीमावर्ती जिलों के लिए छुट्टी और चेन्नई के लिए स्थानीय छुट्टी की घोषणा किए जाने को याद किया। उन्होंने कहा, “मैं तमिलनाडु में रहने वाले मलयाली लोगों और केरल के सभी लोगों को, जो द्रविड़ भाषाओं में से एक मलयालम बोलते हैं, ओणम के अवसर पर बधाई देता हूं, जो प्रेम और दान की भावना का एक महान प्रतीक है और उन सभी की समृद्धि की कामना करता हूं।” उन्होंने ओणम से जुड़े विभिन्न उत्सवों को भी याद किया, जो असुर (राक्षस) राजा महाबली की 'यात्रा' को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिसे भगवान विष्णु ने नरक में भेज दिया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाबली के शासन में सभी लोग सुख और समानता में रहते थे। उनकी लोकप्रियता से ईर्ष्या करते हुए, देवों (देवताओं) ने उन्हें पाताल लोक में भेजने के लिए भगवान विष्णु की मदद मांगी। लेकिन पाताल लोक जाने से पहले, महाबली ने भगवान विष्णु से हर साल 'थिरु ओणम' के दिन अपनी प्रजा से मिलने का वरदान प्राप्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील