लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साधु-सन्तों एवं आयोजन समिति के सदस्यों पर आभार प्रदर्शन स्वरूप पुष्प वर्षा की

By बृजेश परमार | Updated: October 18, 2022 20:48 IST

मुख्यमंत्री ने आभार स्वरूप साधु-सन्तों एवं आयोजन समिति के सदस्यों पर पुष्पवर्षा की। चौहान ने कहा कि महाकाल लोक की रचना अदभुत एवं अद्वितीय है। महाकाल लोक की ख्याति देश-विदेश में है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने आभार स्वरूप साधु-सन्तों एवं आयोजन समिति के सदस्यों पर पुष्पवर्षा कीचौहान ने कहा कि महाकाल लोक की रचना अदभुत एवं अद्वितीय हैमुख्यमंत्री ने कहा- आने वाले दिनों में गांवों से भी लोगों को महाकाल लोक का भ्रमण कराया जायेगा

उज्जैन: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को उज्जैन दौरे पर आए। कालिदास अकादमी में आयोजित महाकाल लोक की आयोजन समिति के सदस्यों एवं साधु-सन्तों के आभार प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी साधु-सन्तों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार प्रदर्शन किया और कहा कि आप सबके प्रयासों से महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों सम्पन्न हुआ। 

मुख्यमंत्री ने आभार स्वरूप साधु-सन्तों एवं आयोजन समिति के सदस्यों पर पुष्पवर्षा की। चौहान ने कहा कि महाकाल लोक की रचना अदभुत एवं अद्वितीय है। महाकाल लोक की ख्याति देश-विदेश में है। यह ईश्वर की अनुपम कृति है। महाकाल लोक का और अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिये और इसे देश-विदेश में आमजनों तक पहुंचाने के लिये अब उज्जैन में शिवरात्रि से गुड़ी पड़वा तक महाकाल लोक के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक के विषय में लोग अधिक से अधिक जानें, इसके लिए वे स्वयं देश के प्रमुख लोगों को महाकाल लोक के दर्शन करने के लिये पत्र भेजेंगे एवं महाकाल का प्रसाद भी भेजेंगे। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक का संचालन अब व्यवस्थित ढंग से हो, इसके लिये विस्तृत कार्य योजना बनाई जायेगी। 

उन्होंने आयोजन समिति से सुझाव भी आमंत्रित किये। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल सर्वोपरि हैं। हम सब उनके सेवक हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन महाकाल लोक दीपों से जगमगाये। उन्होंने कहा कि सभी लोग महाकाल लोक के नाम पर एक दीया जरूर जलाए। सब पवित्रता एवं श्रद्धा का भाव बनाये रखें और अपने मन में कभी भी नकारात्मकता का भाव न लाएं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में गांवों से भी लोगों को महाकाल लोक का भ्रमण कराया जायेगा। गांव से आने वाले श्रद्धालु अपने गांव से जल लाकर रूद्र सागर में प्रवाहित करेंगे एवं रूद्र सागर के पवित्र जल को लेकर महाकाल का अभिषेक करेंगे। इसके लिये विस्तृत कार्य योजना भी बनाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि महाकाल लोक का लोकार्पण का कार्यक्रम एक व्यवस्थित एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम था। आज तक ऐसा कार्यक्रम देश में नहीं हुआ है। यह हमारे लिये पूर्ण विराम नहीं, अपितु अभी हम महाकाल लोक के द्वितीय चरण का कार्य भी शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में महाकाल लोक के समीप एक हजार कमरों की धर्मशाला भी बनाई जाएगी। 

धर्मशाला बनने से निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों की कम कीमत पर ठहरने की व्यवस्था हो पाएगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को महाकाल लोक के रख-रखाव एवं सुचारू संचालन के लिये अनेक सुझाव दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सुझावों पर विचार किया जायेगा।

महाकाल लोक की आयोजन समिति के विचार-विमर्श एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम में आचार्य शेखर महाराज, महन्त रामेश्वरदास, विनीत गिरि महाराज, सरस्वती महाराज, उमेशनाथ महाराज, सहित जनप्रतिनिधिगण, आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानMadhya Pradeshउज्जैननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप