लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री रावत ने देहरादून में 'सैन्य धाम' की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 20:47 IST

Open in App

देहरादून, 23 जनवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को देहरादून में ''सैन्य धाम'' की आधारशिला रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कुछ इस तरह किया जाना चाहिए कि आने वाले पर्यटकों के हृदय में देशभक्ति की भावना उत्पन्न हो।

पुरकुल गांव में परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान रावत ने कहा, '' इसके निर्माण में राज्य के शहीदों के गांवों, बड़ी नदियों और प्रमुख तीर्थस्थलों की मिट्टी एवं पत्थरों का प्रयोग किया जाए ताकि जिसके भी कदम यहां पड़ें, उसे प्रेरणा मिले।''

इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जवानों और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों की पत्नी को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा में उत्तराखंड के लिए इस शब्द का उपयोग किया था, जिसके बाद सैन्य धाम के निर्माण की योजना बनाई गई।

रावत ने कहा कि सैन्य धाम में एक संग्रहालय भी होगा, जिसमें शहीदों के जीवन से संबंधित यादगार वस्तुएं होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस