लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल ने मोदी सरकार पर किया वार, कहा- तीन राज्यों में कांग्रेस जीती नहीं, बल्कि बीजेपी हारी है

By भाषा | Updated: December 30, 2018 02:41 IST

Open in App

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों का मूल चरित्र एक समान होने का दावा करते हुए कहा है कि इन दलों की राजनीति से निराश जनता हर चुनाव में सिर्फ सत्तारूढ़ दल को हराने के लिए वोट देने को मजबूर है. इसीलिए हाल ही में हुए तीन राज्यों के चुनाव में जनता ने भाजपा को हराया है, सही मायने में यह कांग्रेस की जीत नहीं है.

केजरीवाल ने शनिवार को 'आप' की सर्वोच्च नीति निर्धारक 'राष्ट्रीय परिषद' की बैठक में विभिन्न प्रांतों से एकत्र हुए पार्टी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा '' पिछले 70 साल में देश नाउम्मीद हो चुका था क्योंकि देश की राजनीति ऐसी हो गई थी कि हर पांच साल में जनता सरकारें बदलने पर मजबूर हो गई.

अभी भी जो तीन राज्यों के चुनाव परिणाम आए हैं उनके नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस जीती नहीं है बल्कि भाजपा की हार हुई है.'' केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के चार साल के कामों का जिक्र करते हुए कहा, ''हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे है जिसकी बदौलत ही 'एंटी इन्कंबेंसी' (सत्ताविरोधी लहर) की अवधारणा अब 'प्रो इन्कंबेंसी' में तब्दील हो गई है.'' राफेल मामले की चार फाइलें दिखाने की चुनौती दी केजरीवाल ने मोदी सरकार को राफेल सहित अन्य मामलों की महज चार फाइलें ही दिखाने की चुनौती देते हुए कहा ''आपने दिल्ली सरकार की चार सौ फाइलों देख लीं तो अब अपनी भी तो चार फाइल दिखा दें.''

भाजपा-कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुये कहा ''हमारे खिलाफ जब भी पुलिस का छापा पड़ता है तो सबसे पहले कांग्रेसी जश्न मनाते हैं.''

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील