लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन में शिक्षा के लिए जा रहे आदिवासी छात्रों को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 23:29 IST

Open in App

रांची, 23 सितंबर झारखंड सरकार की मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को अनुसूचित जनजाति के छह छात्रों को ब्रिटेन के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की तथा उन्हें एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया।

सोरेन ने मंत्रालय में इन छात्रों और उनके माता-पिता के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति पाने वालों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा आज झारखण्ड के छह आदिवासी बच्चे उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 10 बच्चों के चयन का था, लेकिन अब आने वाले दिनों में 10 से अधिक बच्चों का चयन कर उन्हें विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में उच्च शिक्षा के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि बजट में बचने वाली राशि का समायोजन अगले वित्त वर्ष में विभाग करें ताकि अधिक से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर विदेश में मिल सके।

इस बीच, कोलकाता में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त निक लोव ने पत्र लिखकर झारखंड सरकार के कदम का स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग