लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री गहलोत ने गृहमंत्री शाह व केंद्र के आला अधिकारियों से बात की

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:40 IST

Open in App

जयपुर, 29 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रोगियों की बढ़ती संख्या के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा सहित अन्य अधिकारियों से फोन पर बात की और राज्य में ऑक्सीजन व दवाओं की कमी से उन्हें अवगत करवाया।

गहलोत ने ट्वीट किया, 'आज टेलीफोन से वार्ता कर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्र व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल को राजस्थान में ऑक्सीजन एवं दवाओं की कमी से अवगत करवाया।'

गहलोत के अनुसार,'इन सभी से अनुरोध किया कि राजस्थान में स्थिति बहुत नाजुक बन चुकी है। राजस्थान को उपचाराधीन रोगियों की संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन व जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं जिससे इस संकट को टाला जा सके। यहां उपचाराधीन मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बृहस्पतिवार को करीब 1 लाख 70 हजार हो गई है, अत: केंद्र सरकार ऑक्सीजन एवं दवाइयों का जल्द से जल्द इसके अनुपात में आवंटन करें जिससे जनता को राहत मिल सके।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 17,269 नए मामले आए जबकि 158 और मरीजों की मौत दर्ज की गई। राज्‍य में अभी 1,69,519 कोरोना संक्रमित उपचाराधीन हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत खुद बृहस्पतिवार को संक्रमित पाए गए और वह पृथक-वास में रहकर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'